होम / ऐसा भी होता है / क्या है White Hydrogen जिससे नहीं होता प्रदूषण; ग्रीन हाइड्रोजन से बेहतर है ये विकल्प?

क्या है White Hydrogen जिससे नहीं होता प्रदूषण; ग्रीन हाइड्रोजन से बेहतर है ये विकल्प?

White Hydrogen भी हाइड्रोजन का ही एक प्रकार है और इसका इस्तेमाल भी इंधन के रूप में किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आप जानते हैं, ईंधनों का एक प्रकार ऐसा भी है जिससे बिलकुल भी प्रदूषण नहीं होता है? इतना ही नहीं, इंधन के इस प्रकार को न तो लैब में बनाया जाता है और न ही इसे इंडस्ट्री में बनाया जाता है यह प्राकृतिक रूप से ही बनता है जमीन की सतह पर यह जमीन के नीचे मौजूद होता है. हम वाइट हाइड्रोजन (White Hydrogen) के बारे में बात कर रहे हैं. 

यहां मिला White Hydrogen का भंडार
वाइट हाइड्रोजन (White Hydrogen) भी हाइड्रोजन का ही एक प्रकार है और इसका इस्तेमाल भी इंधन के रूप में किया जा सकता है. हर प्रकार के इंधन के इस्तेमाल से किसी न किसी तरह कार्बन का उत्सर्जन होता ही है और इसकी वजह से प्रदूषण भी होता है. लेकिन वाइट हाइड्रोजन के इस्तेमाल से कार्बन का उत्सर्जन नहीं होता है और इसीलिए इसे ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) से भी ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है. साथ ही आपको बता दें कि ग्रीन हाइड्रोजन, पानी का इलेक्ट्रोलीज करके बनाया जाता है लेकिन वाइट हाइड्रोजन प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होता है. हाल ही में फ्रांस में वाइट हाइड्रोजन (White Hydrogen) का काफी बड़ा भंडार पाया गया है.

जलवायु के लिए बेहतर है White Hydrogen
वाइट हाइड्रोजन (White Hydrogen) को ग्रीन हाइड्रोजन से विभिन्न होने के कारण यह नाम मिला है. क्योंकि वाइट हाइड्रोजन प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होता है इसीलिए इसे जलवायु के लिए काफी अच्छा माना जाता है और इसे प्राकृतिक हाइड्रोजन (Natural Hydrogen) के नाम से भी जाना जाता है. फ्रांस में मिला वाइट हाइड्रोजन का भंडार, दुनिया भर के सबसे बड़े भंडारों में से एक है और वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु संकट से निपटने में वाइट हाइड्रोजन काफी बड़ी भूमिका निभा सकता है. 

6 से 250 मिलियन मीट्रिक टन White Hydrogen
जैक्स पिरोनोन और फिलिप डी डोनाटो जमीन के भीतर मौजूद फॉसिल फ्यूल तलाश रहे थे और इसी दौरान उन्हें वाइट हाइड्रोजन की प्राप्ति हुई. वैज्ञानिकों का कहना है कि फ्रांस में मिले हाइड्रोजन के भंडार में 6 मिलियन से 250 मिलियन मीट्रिक टन हाइड्रोजन हो सकता है. वाइट हाइड्रोजन के विपरीत भूरा हाइड्रोजन या फिर ग्रे हाइड्रोजन फॉसिल यानी जीवाश्म से उत्पन्न होते हैं.
 

यह भी पढ़ें: Kotak को लेकर आई बड़ी खबर, 51% हिस्सेदारी खरीद सकती है ये कंपनी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago