होम / ऐसा भी होता है / अरब में जन्म लेने वाला है London से 17 गुना बड़ा शहर

अरब में जन्म लेने वाला है London से 17 गुना बड़ा शहर

पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब में काफी बदलाव हुए हैं और अब वो एक और बड़ा काम करने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने रेगिस्तान के लिए मशहूर सऊदी अरब (Saudi Arabia) कुछ बड़ा करने जा रहा है. कुछ ऐसा, जिससे वहां पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ सालों में इस अरब देश में कई बदलाव हुए हैं. रेगिस्तान का सीना चीरकर लंबी-लंबी सड़कें बनाई गई हैं. टापुओं पर शानदार शहर बसाए गए हैं, तो पाम आइलैंड जैसे नए टापुओं का निर्माण भी किया गया है. अब सऊदी एक और बड़ी योजना पर काम कर रहा है. 

इतनी आई है लागत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब सैलानियों के लिए एक ऐसा शहर बसाने जा रहा है, जो लंदन से 17 गुना बड़ा होगा. सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से तैयार निओम मेगासिटी का पहला हिस्सा जल्द सैलानियों के लिए खोल सकता है. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक ऐसा किया जा सकता है. यहां आए टूरिस्ट सिंदलाह में तैयार किए जा रहे आइलैंड रिसॉर्ट का अनुभव कर सकेंगे और भव्य होटलों में ठहर पाएंगे. इससे उनका सऊदी का सफर हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा.

क्राउन प्रिंस का ड्रीम प्रोजेक्ट
बताया जाता है कि 500 बिलियन डॉलर की निओम मेगासिटी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शुमार है. यह प्रोजेक्ट क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के मिडिल ईस्ट के सबसे महत्वाकांक्षी मेगा सिटी डेवलपमेंट में से एक है. इस मेगा सिटी को लाल सागर के खास दरवाजे के रूप में पेश किया गया है. सिंदलाह प्रोजेक्ट की शुरुआत 2017 में क्राउन प्रिंस ने की थी. एक रिपोर्ट बताती है कि पूरी तरह तैयार होने के बाद यह स्मार्ट सिटी 26,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैल जाएगी, जो ब्रिटेन के शहर लंदन के आकार का लगभग 17 गुना है.

मिलेंगी तमाम सुविधाएं
सिंदलाह को इस साल के अंत तक जनता के लिए खोला जाएगा. यहां लोगों को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. यहां एक बेहद शानदार और चमकदार रिसॉर्ट में बीच क्लब, यॉट क्लब, स्पा और वेलनेस सेंटर होंगे. साथ ही 51 लग्जरी रिटेल आउटलेट, 400 से अधिक कमरे और 300 सुइट्स वाले तीन भव्य होटल भी होंगे. सऊदी प्रशासन का मानना है कि इसके पूरी तरह से खुलने के बाद सऊदी आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा. साथ ही उनका सऊदी घूमने का अनुभव भी पहले से कई गुना बेहतर हो जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago