होम / ऐसा भी होता है / हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My EHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

नोएडा में आयोजित तीसरे संस्करण के My eHeart Conclave में HCLTech की सीनियर वीपी – ग्लोबल CSR और HCL फ़ाउंडेशन की डायरेक्टर निधि पुंडीर ने कहा कि फ़ाउंडेशन की यह पहल देशभर के कारीगरों को डिजिटल बाज़ार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. पुंडीर के अनुसार 2021 में औपचारिक रूप से लॉन्च किए गए इस पोर्टल के ज़रिये अब तक 5,000 से अधिक कारीगरों को 40 से ज़्यादा क्लस्टर से जोड़ा गया है और उनकी कुल आय 5 करोड़ रुपये से अधिक रही है.

पुंडीर ने कहा कि फ़ाउंडेशन ने शहरी और ग्रामीण समुदायों के साथ काम करते हुए पाया कि कारीगरों के पास हुनर तो है, लेकिन उन्हें बाज़ार तक पहुंच, गुणवत्ता नियंत्रण और डिज़ाइन इनपुट की कमी का सामना करना पड़ता है. इसी कमी को दूर करने के लिए My eHeart को एक क्यूरेटेड ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जहां कारीगरों को गुणवत्ता प्रमाणन के बाद सूचीबद्ध किया जाता है. कॉन्क्लेव में इस प्लेटफ़ॉर्म का नया संस्करण भी लॉन्च किया गया.

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य और क्षेत्रों से क्लस्टर्स ने भाग लिया. इनमें पोचमपल्ली, बनारस, लखनऊ, बराबंकी, महेश्वर, मायूरभंज, नागपुर, जयपुर, पूर्वोत्तर राज्यों सहित कई स्थानों के कारीगर शामिल रहे. यहाँ हैंडलूम, ब्लॉक प्रिंटिंग, टेराकोटा, ब्रासवर्क, बांस उत्पाद, ब्लू पॉटरी, वोरली आर्ट, मधुबनी और पटचित्रा जैसे शिल्प रूपों का प्रदर्शन किया गया.

पुंडीर ने कहा कि फ़ाउंडेशन केवल उन भौगोलिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है जहां HCLTech मौजूद है, बल्कि देशभर के समुदायों के साथ काम किया जा रहा है.

हस्तशिल्प बाज़ार में नकली उत्पादों की समस्या को देखते हुए फ़ाउंडेशन डिजिटल टूल्स और AI आधारित समाधान भी विकसित कर रहा है. पुंडीर ने कहा, “जहां AI कला की मौलिकता को सुरक्षित रख सकता है, वहां हम उसका उपयोग कर रहे हैं.”

कमज़ोर और नए क्लस्टर्स के कारीगर अब औसतन 12,000–15,000 रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं. कुछ मज़बूत क्लस्टर्स में यह आय इससे कहीं अधिक है. फ़ाउंडेशन रजिस्ट्रेशन, समूह गठन, मार्केट लिंकज, बिज़नेस प्लानिंग, वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने जैसे समर्थन भी प्रदान करता है.

किस क्लस्टर को कितने समय तक समर्थन की आवश्यकता है, यह उसकी स्थिति और क्षमता पर निर्भर करता है. उत्तर-पूर्व या दूरदराज़ के क्लस्टर्स के साथ लंबी अवधि की कार्यप्रणाली अपनाई जाती है.

राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह कॉन्क्लेव दो दिनों तक नोएडा और NCR के नागरिकों को कारीगरों से सीधे मिलकर उत्पाद खरीदने का अवसर देता है. फ़ाउंडेशन सेक्टर 104 में एक स्थायी My eHeart डिस्प्ले सेंटर भी संचालित करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025

अमेरिका ने ईरान के तेल कारोबार में शामिल भारतीय कंपनियों और व्यक्तियों पर लगाए प्रतिबंध

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान से तेल और एलपीजी के अवैध निर्यात में शामिल भारतीय नागरिकों और कंपनियों को OFAC SDN सूची में शामिल किया

21-November-2025


बड़ी खबरें

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 hour ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 hour ago

ब्रिक्स में AI से डिजिटल इकोनॉमी तक सहयोग बढ़ाएगा चीन, शी जिनपिंग ने पेश कीं 5 पहल

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार, डिजिटल इकोनॉमी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी प्रतिभाओं के विकास पर सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव दिया.

2 hours ago

ग्लोबल साउथ को मिले वैश्विक फैसलों में बड़ी भूमिका, PM मोदी ने UNSC में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की वकालत की

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत वैश्विक संस्थानों में विकासशील देशों के अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की और ग्लोबल साउथ को ‘रूल-टेकर’ से ‘रूल-शेपर’ बनाने पर जोर दिया.

2 hours ago

‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, PM मोदी बोले- अब नियम मानने वाला नहीं, नियम बनाने वाला बने ग्लोबल साउथ

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यवस्था में ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया, कहा- BRICS का मकसद किसी के खिलाफ खड़ा होना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलना है.

1 day ago