होम / BW HealthCare / झोलाछाप डॉक्‍टरों की खैर नहीं, सरकार करने जा रही है ऐसा इलाज नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा

झोलाछाप डॉक्‍टरों की खैर नहीं, सरकार करने जा रही है ऐसा इलाज नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा

सरकार जो उपाय करने जा रही है उसका मकसद सिर्फ झोलाछाप पर नियंत्रण पाना नहीं बल्कि डॉक्‍टरों का डेटा जुटाकर उसका इस्‍तेमाल पॉलिसी मेकिंग में करना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश में झोलाछाप डॉक्‍टरों की समस्‍या और उनके इलाज के कारण होने वाली मौतों का मामला अक्‍सर सामने आता रहता है. ये समस्‍या तो बहुत पुरानी है लेकिन आज तक इसका कोई इलाज नहीं निकल पाया. लेकिन अब सरकार ने इसके लिए एक उपाय निकाल लिया है. मरीज अपने डॉक्‍टर को पहचान सकें इसके लिए नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी डॉक्‍टरों को डिजिटल डॉक्‍टर सर्टिफिकेट दे रही है. इसके जरिए मरीज डॉक्‍टर को पहचान पाएगा कि वो असली है या नहीं. 

अब कैसे सुलझेगी फर्जी डॉक्‍टरों की समस्‍या 
केन्‍द्र सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले इस डिजिटल डॉक्‍टर सर्टिफिकेट को सभी वेरिफाइड डॉक्‍टरों को अपने क्लिनिक के आगे लगाना होगा. उस सर्टिफिकेट में एक क्‍यूआर कोड होगा जिसे स्‍कैन करते ही आपको उस डॉक्‍टर से जुड़ी वो जानकारियां मिल जाएंगी जो किसी भी डॉक्‍टर को पहचानने में मददगार होती है. इस योजना को आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत लाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: घाटे से बाहर आई Zomato, बेहतर EBITDA के बावजूद हरे निशान पर नहीं आ सका शेयर

KYC की तर्ज पर बना है KYD 
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जिस तरह फाइनेंशियल ट्रांजैक्‍शन के लिए Know your Customer की सेवाएं होती हैं उसी तरह हेल्‍थ सेक्‍टर में Know your Doctor की सेवा की शुरूआत की गई है. इस सर्टिफिकेट को जारी करने के लिए हर राज्‍य सरकार को एक वेरिफॉयर की नियुक्ति करनी होगी या स्‍टेट मेडिकल काउंसिल की ओर से ये काम किया जाएगा. इन लोगों के जरिए ही इस सर्टिफिकेट को इश्‍यू किया जा सकेगा.  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में 10 लाख फर्जी डॉक्‍टर नीम हकीम काम कर रहे हैं. इनमें 400000 भारतीय चिकित्‍सा के डॉक्‍टर भी शामिल हैं. इस दिशा में नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी 30 मई को एक वर्कशॉप आयोजित करने जा रही है. इस वर्कशॉप में सभी चिकित्‍सा काउंसिल को इससे जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी. अथॉरिटी उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द इस अभियान की शुरूआत करने से लेकर इसके फायदों के बारे में विस्‍तार से बताएगी. 

अब तक इतने डॉक्‍टरों का हो चुका है वेरिफिकेशन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अभी तक इस अभियान के तहत 139000 डॉक्‍टरों का वेरिफिकेशन कर चुकी है, इन्‍हें ये सर्टिफिकेट दिया भी जा चुका है. यही नहीं नेशनल हेल्‍थ डिजिटल मिशन के अंतर्गत 2 लाख नर्सों को भी इसके तहत रजिस्‍टर्ड किया जा चुका है. सरकार के रजिस्‍टर में 76.56 प्रतिशत डॉक्‍टर प्राइवेट सेक्‍टर से हैं. इस बीच नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी इन दिनों डेंटिस्‍ट, नेशनल मेडिकल काउंसिल, और संबंधित पेशेवरों को रजिस्‍टर्ड कर रही है. सरकार का मकसद केवल फर्जी डॉक्‍टरों पर नकेल कसना ही नहीं बल्कि इस डेटा का इस्‍तेमाल पॉलिसी मेकिंग से लेकर डॉक्‍टरों की आयु वर्ग को भी पहचानने में की जाएगी. सरकार को इससे ये भी पता चलेगा कि किस स्‍ट्रीम में कितने डॉक्‍टर काम कर रहे हैं और कितने रिटायर होने वाले हैं, और कितने लोगों की भविष्‍य में जरूरत होगी. हालांकि इस बारे में नेशनल हेल्‍थ अथारिटी की ओर से  कोई जवाब नहीं दिया गया है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago