होम / रियल एस्टेट / नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारत का आवासीय रियल एस्टेट बाजार अब निवेशकों के लिए सिर्फ संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी तक सीमित नहीं रह गया है. ANAROCK की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के प्रमुख हाउसिंग बाजारों में 2019 से 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 2026) के बीच घरों की कीमतों के साथ-साथ किराये से होने वाली आय (Rental Yield) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान नोएडा और गुरुग्राम ने पूंजीगत मूल्य वृद्धि (Capital Appreciation) में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद में रेंटल यील्ड सबसे तेजी से बढ़ी.

नोएडा और गुरुग्राम में सबसे तेज बढ़ीं घरों की कीमतें

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है. इसका मतलब है कि अब प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने के बावजूद किराये से मिलने वाला रिटर्न भी मजबूत बना हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में औसत आवासीय कीमत 2019 में 4,795 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर Q2 2026 में 10,780 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई. यानी करीब 125 फीसदी की बढ़ोतरी. इसी अवधि में रेंटल यील्ड 3.2 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी हो गई, जो 70 बेसिस प्वाइंट (BPS) की वृद्धि है.

वहीं, गुरुग्राम में घरों की औसत कीमत 6,150 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 13,350 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गई, जो 117 फीसदी की वृद्धि है. यहां रेंटल यील्ड 3.5 फीसदी से बढ़कर 4.3 फीसदी हो गई, यानी 80 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हुआ.

बेंगलुरु और हैदराबाद में किराये से कमाई सबसे ज्यादा बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु और हैदराबाद ने रेंटल यील्ड में सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. दोनों शहरों में 2019 से Q2 2026 के बीच रेंटल यील्ड में 100 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बेंगलुरु में आवासीय कीमतें 4,975 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 9,450 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो 90 फीसदी की वृद्धि है. वहीं, रेंटल यील्ड 3.6 फीसदी से बढ़कर 4.6 फीसदी पहुंच गई.

हैदराबाद में इसी अवधि के दौरान घरों की कीमतें 4,195 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 8,090 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, यानी 93 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. रेंटल यील्ड भी 2.6 फीसदी से बढ़कर 3.6 फीसदी हो गई.

मुंबई और दिल्ली में भी बेहतर हुआ रेंटल रिटर्न

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली जैसे परिपक्व (Mature) रियल एस्टेट बाजारों में भी किराये से होने वाली आय में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला. मुंबई में 2019 से Q2 2026 के बीच घरों की कीमतों में 64 फीसदी की वृद्धि हुई. औसत कीमत 17,845 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 29,270 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गई. वहीं रेंटल यील्ड 3.5 फीसदी से बढ़कर 4.3 फीसदी हो गई.

दिल्ली में आवासीय कीमतें 18,200 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 26,700 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंचीं, जो 47 फीसदी की वृद्धि है. यहां रेंटल यील्ड 2.2 फीसदी से बढ़कर 3.2 फीसदी हो गई.

अन्य शहरों का प्रदर्शन

नवी मुंबई में घरों की कीमतों में 71 फीसदी और ठाणे में 63 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दोनों शहरों में रेंटल यील्ड 80 बेसिस प्वाइंट बढ़ी. पुणे में आवासीय कीमतों में 51 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि रेंटल यील्ड में 65 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हुआ.

चेन्नई और कोलकाता में अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में अपेक्षाकृत धीमी वृद्धि दर्ज की गई. चेन्नई में घरों की कीमतें 47 फीसदी बढ़ीं और रेंटल यील्ड 55 बेसिस प्वाइंट बढ़ी, जबकि कोलकाता में कीमतों में 45 फीसदी और रेंटल यील्ड में 60 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि हुई.

रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर से मिली रफ्तार

ANAROCK ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि आमतौर पर प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने पर रेंटल यील्ड घट जाती है, लेकिन भारत के प्रमुख आवासीय बाजार इस ट्रेंड से अलग दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, रोजगार केंद्रों का विस्तार, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) की बढ़ती मौजूदगी और महानगरों की ओर लगातार हो रहा पलायन, आवासीय बाजार में पूंजीगत मूल्य और किराये, दोनों को मजबूती दे रहा है.

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास रोजगार पैदा करता है, रोजगार पलायन को बढ़ाता है, पलायन से किराये की मांग बढ़ती है और मजबूत आवासीय मांग से संपत्तियों की कीमतों में तेजी आती है. यही वजह है कि भारतीय रियल एस्टेट बाजार अब निवेशकों को पूंजीगत लाभ और नियमित किराये की आय, दोनों का बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago