✕

होम / बिजनेस / अमेरिकी सरकार ने भारतीयों मसालों को लेकर कही ये अच्‍छी बात, कंपनियों की सांस में आई सांस

अमेरिकी सरकार ने भारतीयों मसालों को लेकर कही ये अच्‍छी बात, कंपनियों की सांस में आई सांस

सिंगापुर और हांगकांग की सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमेरिका और खुद भारत में भी मसालों की जांच हुई थी. इसमें अब अमेरिका से रिपोर्ट आ गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मसालों में तय मानक से ज्‍यादा एथिलीन ऑक्‍साइड की मात्रा के आरोपों के बाद अब अमेरिका से इस मामले में अच्‍छी खबर निकलकर सामने आई है. अमेरिकी स्‍पाइस ट्रेड एसोसिएशन ने इस मामले में भारत के मसालों को क्‍लीन चिट दे दी है. अमेरिकी एजेंसी की इस क्‍लीन चिट ने इन आरोपों के घेरे में आने वाली कंपनियों को बड़ी राहत दी है. जबकि इन्‍हीं आरोपों के कारण एमडीएच और एवरेस्‍ट जैसी कंपनियों पर सिंगापुर और हांगकांग में बैन लगा दिया गया है. 

अमेरिकी एजेंसी ने कही क्‍या बात 
दरअसल एथिलीन ऑक्‍साइड एक तरह का पेस्‍टीसाइड होता है जिसके इस्‍तेमाल की इजाजत सिंगापुर और हांगकांग जैसे देश नहीं देते हैं. इसी कैमिूकल की ज्‍यादा मात्रा के कारण उन्‍होंने बैन लगा दिया था. लेकिन अमेरिकन स्‍पाइस ट्रेड एसोसिएशन (ASTA) ने कहा है कि अमेरिका US में मसालों में एथिलीन ऑक्‍साइड इस्‍तेमाल करने की अनुमति देता है. ASTA की ओर से इससे आगे कहा गया है कि फूड सेफ्टी स्‍टैंडर्ड के अनुपालन में इसकी अहम भूमिका होती है. 

ये भी पढ़ें: झोलाछाप डॉक्‍टरों की खैर नहीं, सरकार करने जा रही है ऐसा इलाज नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा

ASTA ने भारतीय मसाला बोर्ड को पत्र लिखकर क्‍या कहा
अमेरिकी मसाला इंडस्‍ट्री बॉडी की ओर से भारत के मसाला बोर्ड को जो पत्र लिखा गया है उसमें कई अहम बातें कही गई हैं. उनकी ओर से कहा गया है कि अमेरिका में एथिलीन ऑक्‍साइड एक अप्रूव्‍ड रोगाणुरोधी फ्यूमीगेंट है. इसमें जड़ी बूटियों और मसालों (तुलसी को छोड़कर) के लिए एथिलीन ऑक्‍साइड और इसके सभी बॉयप्रोडक्‍ट के लिए पर्याप्‍त टॉलरेंस हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस कैमिकल को अमेरिका में मसालों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है. इस पर प्रतिबंध लगाने से मसाला उद्योग पर विपरीत असर पड़ने की संभावना है. 

सिंगापुर और हांगकांग से शुरू हुआ था विवाद 
सिंगापुर और हांगकांग की सरकार ने भारतीय ब्रैंड के एमडीएच और एवरेस्‍ट कंपनी के मसालों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस प्रतिबंध के बाद भारत में भी बड़े स्‍तर पर इसकी जांच शुरू हो गई थी. एफएसएसएआई(FSSAI) की ओर से कहा गया था कि वो भी देश में कई तरह फूड प्रोडक्‍ट की जांच करेगी. इसमें मसालों से लेकर कई तरह के दूसरे प्रोडक्‍ट शामिल हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

41 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

8 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

6 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

41 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

10 hours ago