✕

होम / यूटिलिटी / 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जुलाई 2026 से आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और तत्काल सेवा की फीस में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई दरें पूरे देश में 1 जुलाई से लागू होंगी. हालांकि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को सरकार ने कुछ राहत भी दी है.

सामान्य और Tatkal पासपोर्ट दोनों हुए महंगे

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे. वहीं, 36 पेज वाले Tatkal पासपोर्ट की फीस 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है.

60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए भी बढ़ी फीस

अधिक पेज वाले पासपोर्ट पर भी नई दरें लागू होंगी. 60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई है. इसी तरह, 60 पेज वाले Tatkal पासपोर्ट के लिए अब 6,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पहले इसकी फीस 4,000 रुपये थी.

पासपोर्ट की वैधता में नहीं होगा कोई बदलाव

फीस बढ़ने के बावजूद पासपोर्ट की वैधता अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदकों के लिए पासपोर्ट की वैधता 10 वर्ष तक बनी रहेगी. वहीं, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पासपोर्ट 5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा.

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को राहत

सरकार ने कुछ विशेष श्रेणियों के लिए शुल्क में छूट का भी प्रावधान किया है. 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. हालांकि यह रियायत केवल नए पासपोर्ट के लिए लागू होगी. पासपोर्ट के नवीनीकरण या री-इश्यू के मामलों में यह छूट नहीं मिलेगी.

आवेदन से पहले नई फीस जरूर जांचें

विदेश मंत्रालय ने आवेदकों को सलाह दी है कि 1 जुलाई के बाद आवेदन करने से पहले नई शुल्क दरों की जानकारी अवश्य जांच लें. जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें संशोधित शुल्क के अनुसार भुगतान करना होगा. ऐसे में यदि आप जल्द पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो नई फीस को ध्यान में रखते हुए अपना बजट तैयार करना बेहतर होगा.

नई फीस का असर लाखों आवेदकों पर

हर साल देशभर में लाखों लोग नए पासपोर्ट और नवीनीकरण के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे में शुल्क में हुई यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर बड़ी संख्या में आवेदकों को प्रभावित करेगी. विशेष रूप से तत्काल सेवा का उपयोग करने वाले लोगों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago