✕

होम / यूटिलिटी / FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 14 minutes ago

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में व्यापक कार्रवाई की है. 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान करीब 81.80 करोड़ रुपये मूल्य के 3,279.57 टन प्रतिबंधित और नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए खाद्य उत्पाद जब्त किए गए.

बता दें, खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट और असुरक्षित उत्पादों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए FSSAI ने देशभर में जांच अभियान तेज कर दिया है. इस अभियान के तहत पनीर, घी, दूध और मिठाइयों समेत कई खाद्य उत्पादों की जांच की गई. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.

FSSAI के मुताबिक, 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

52 लाइसेंस रद्द, 1,133 निलंबित

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने 52 खाद्य कारोबार लाइसेंस रद्द कर दिए, जबकि 1,133 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. इसके अलावा 314 प्रतिष्ठानों को सील किया गया. खाद्य कारोबार संचालकों को नियमों में सुधार करने के लिए 10,047 नोटिस भी जारी किए गए हैं.

खाद्य सुरक्षा नियामक ने 7 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी. प्राधिकरण ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए देशभर में निगरानी और जांच बढ़ाई गई है, ताकि बाजार में असुरक्षित और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले उत्पादों की बिक्री रोकी जा सके.

ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी बढ़ी निगरानी

FSSAI ने इस साल खाद्य कारोबार संचालकों के साथ-साथ ई-कॉमर्स कंपनियों की निगरानी भी तेज की है. इसका उद्देश्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. यह अभियान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और खाद्य सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए नियामक के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

6 days ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 week ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

1 week ago

रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा जल्द, 8 शहरों में घर बैठे भेज सकेंगे सामान; ऐप से होगी बुकिंग

रेलवे की 'रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक' सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफल पायलट के बाद रेलवे इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है.

1 week ago

राजस्थान की 3 लाख ग्रामीण महिलाएं डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी, BHIM ऐप के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल 'यूपीआई फॉर हर 2.0' कार्यक्रम का हिस्सा है. NPCI और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने 'यूपीआई फॉर हर' कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है.

22-October-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी, कच्चा तेल फिसला; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 28.62 अंक (0.04 फीसदी) टूटकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 43.95 अंक (0.18 फीसदी) फिसलकर 24,986.40 के स्तर पर आ गया था.

3 hours ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

14 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये में स्थिरता से लौटेगा विदेशी निवेश: NSE प्रमुख

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान के अनुसार, नए संवत वर्ष में भारत की 7 फीसदी से अधिक आर्थिक विकास दर भी शेयर बाजार को मजबूती देगी.

2 hours ago

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, ITO का AQI 406 पर पहुंचा; कई इलाकों में छाई धुंध

दिवाली के एक दिन बाद राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया. प्रदूषण के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता भी प्रभावित हुई.

44 minutes ago

पश्चिम बंगाल की नई औद्योगिक नीति: निवेश पर 120% तक प्रोत्साहन, 5,000 करोड़ रुपये का कोष

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई नीति पेश की. इसके तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश करने वाली पात्र औद्योगिक इकाइयों को कारखाने और मशीनरी में किए गए पात्र निवेश के 120 फीसदी तक की सहायता दी जाएगी.

3 hours ago