✕

होम / जनता की बात / दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, ITO का AQI 406 पर पहुंचा; कई इलाकों में छाई धुंध

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, ITO का AQI 406 पर पहुंचा; कई इलाकों में छाई धुंध

दिवाली के एक दिन बाद राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया. प्रदूषण के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता भी प्रभावित हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 30 minutes ago

दिल्ली में सोमवार सुबह लोगों की शुरुआत जहरीली धुंध के बीच हुई. दिवाली के अगले दिन राजधानी की वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई. राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. सोमवार सुबह ITO में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 406 दर्ज किया गया, जबकि राजीव चौक और साउथ एक्सटेंशन में भी हवा की स्थिति बेहद खराब रही. इंद्रलोक समेत कई इलाकों में सुबह के समय धुंध की मोटी परत देखने को मिली.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4:20 बजे ITO का AQI 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं, रात करीब 1:30 बजे राजीव चौक में AQI 381 और सुबह 4 बजे साउथ एक्सटेंशन में 360 दर्ज किया गया. समाचार एजेंसी ANI के हवाले से ये आंकड़े सामने आए हैं.

राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही. दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में आई इस बढ़ोतरी ने एक बार फिर दिल्ली की हवा की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

इस बीच, निजी तौर पर संचालित एक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वेबसाइट ने अमेरिकी AQI माप प्रणाली के तहत कुछ स्थानों पर प्रदूषण का स्तर 1,000 से अधिक बताया. इसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया. हालांकि, भारत और अमेरिका में वायु गुणवत्ता मापने के पैमाने और श्रेणियां अलग-अलग हैं, इसलिए दोनों देशों के AQI आंकड़ों की सीधे तुलना नहीं की जा सकती.

क्या कहती हैं AQI की श्रेणियां?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, AQI को छह श्रेणियों में बांटा गया है.

- 0-50: अच्छी हवा
- 51-100: संतोषजनक
- 101-200: मध्यम
- 201-300: खराब
- 301-400: बेहद खराब
- 401-500: गंभीर

प्रदूषण पर सियासत भी तेज

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिवाली और सनातन धर्म के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मिश्रा ने दावा किया कि यह अभियान केजरीवाल के आवास से संचालित किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके तहत राजनीतिक नेताओं और पैसे लेकर प्रचार करने वाली हस्तियों के जरिए एक विशेष नैरेटिव को बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने इसे दिवाली और सनातन धर्म को निशाना बनाने वाला अभियान बताया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

23-October-2026

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

4 seconds ago

गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी, कच्चा तेल फिसला; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 28.62 अंक (0.04 फीसदी) टूटकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 43.95 अंक (0.18 फीसदी) फिसलकर 24,986.40 के स्तर पर आ गया था.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये में स्थिरता से लौटेगा विदेशी निवेश: NSE प्रमुख

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान के अनुसार, नए संवत वर्ष में भारत की 7 फीसदी से अधिक आर्थिक विकास दर भी शेयर बाजार को मजबूती देगी.

2 hours ago

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, ITO का AQI 406 पर पहुंचा; कई इलाकों में छाई धुंध

दिवाली के एक दिन बाद राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया. प्रदूषण के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता भी प्रभावित हुई.

30 minutes ago

पश्चिम बंगाल की नई औद्योगिक नीति: निवेश पर 120% तक प्रोत्साहन, 5,000 करोड़ रुपये का कोष

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई नीति पेश की. इसके तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश करने वाली पात्र औद्योगिक इकाइयों को कारखाने और मशीनरी में किए गए पात्र निवेश के 120 फीसदी तक की सहायता दी जाएगी.

3 hours ago