✕

होम / जनता की बात / दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है. पुलिस के मुताबिक, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राजधानी में 30 स्थानों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है.

ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 6 बजे से जमीनी हालात के आधार पर लागू किए जाएंगे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात प्रबंधन से जुड़े फैसले मौके की स्थिति के अनुसार लिए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधों को बढ़ाया या उनमें ढील दी जा सकती है.

सेंट्रल दिल्ली और कनॉट प्लेस में ट्रैफिक पर असर

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस, राजनयिक क्षेत्र और राजधानी के अन्य हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है. जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है, उनमें मंडी हाउस, झंडेवालान, पंचकुइयां, धौला कुआं फ्लाईओवर, लोधी रोड फ्लाईओवर, विंडसर प्लेस, पटेल चौक, रेल भवन और आरएमएल अस्पताल के पास का गोलचक्कर शामिल हैं.

इसके अलावा जंतर-मंतर रोड, संसद मार्ग, अशोक रोड, जनपथ, बाराखंभा रोड और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के आसपास भी यातायात प्रतिबंध लागू हो सकते हैं. इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को देरी का सामना करना पड़ सकता है.

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री रखें ध्यान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

संभावित ट्रैफिक जाम और डायवर्जन के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. ऐसे में लोगों को घर से पर्याप्त समय लेकर निकलने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.

गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों से प्रतिबंध लागू रहने के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है. साथ ही, वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और मौके पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना रास्ता तय करने को कहा गया है.

एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यातायात व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाएगी. जमीनी हालात के आधार पर प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago