✕

होम / जनता की बात / दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. अब दूसरे राज्यों से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसके साथ ही जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिल सकेगा. यह नई व्यवस्था 18 दिसंबर से लागू की जा रही है.

एक दिन की राहत, दस्तावेज दुरुस्त करने का मौका
वाहन चालकों को अपने कागजात पूरे कराने के लिए सरकार की ओर से एक दिन की अस्थायी छूट दी गई है. इस अवधि में वाहन मालिक पीयूसी सहित जरूरी दस्तावेज अपडेट करा सकेंगे, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

कैमरों से होगी पहचान
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर लगाए गए कैमरे बिना पीयूसी वाले वाहनों की स्वतः पहचान करेंगे. सिस्टम से जुड़ी मशीनें ऐसे वाहनों में ईंधन भरने से इनकार कर देंगी. पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी, जिसमें किसी भी तरह का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा.

हवा की हालत में मामूली सुधार
मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 377 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि, यह सोमवार के 498 के स्तर से कुछ बेहतर रहा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से GRAP-4 नियमों में आंशिक ढील दिए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है.

घने कोहरे का असर, दूसरे दिन भी उड़ानें रद्द
उत्तर भारत में घने कोहरे का असर विमान सेवाओं पर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला. खराब दृश्यता के कारण करीब 200 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि सैकड़ों उड़ानें देरी से संचालित हुईं. अकेले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम 5.40 बजे तक लगभग 131 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

50 minutes ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

14 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

11 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

11 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

14 hours ago