✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक (Axis) ने त्योहारी सीजन के मौके पर अपने रिटेल लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए हैं. इसके तहत पर्सनल लोन 9.99 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर मिलेगा, जबकि चुनिंदा इलेक्ट्रिक कारों के लोन पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की छूट दी जाएगी. इसके अलावा पात्र क्रेडिट कार्ड खर्च पर 20 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी.

9.99 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर मिलेगा पर्सनल लोन

बैंक के ऑफर के तहत ग्राहक 9.99 फीसदी सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं. इसके लिए प्रोसेसिंग फीस 999 रुपये से शुरू होगी. वहीं, होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए फेस्टिव लॉगिन फीस 999 रुपये और जीएसटी से शुरू होगी. इस ऑफर में 12 ईएमआई की छूट और मूलधन का तेजी से भुगतान करने जैसे विकल्प भी शामिल हैं. हालांकि, ये सुविधाएं निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन होंगी.

इलेक्ट्रिक कार लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की छूट

वाहन लोन के तहत एक्सिस बैंक चुनिंदा इलेक्ट्रिक कार मॉडलों पर ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी की छूट दे रहा है. इसके अलावा कार लोन की प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की कटौती की गई है. बैंक के मुताबिक, ग्राहकों को 30 मिनट के भीतर लोन राशि वितरित करने की सुविधा भी मिलेगी.

ग्राहक वाहन की ऑन-रोड कीमत का 100 फीसदी तक फाइनेंस करा सकते हैं. इस लोन की अवधि अधिकतम आठ साल तक होगी.

दोपहिया वाहन और सुपरबाइक पर भी ऑफर

बैंक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को भी विशेष सुविधा दे रहा है. इसके तहत 30 मिनट के भीतर लोन वितरण की सुविधा उपलब्ध होगी. सुपरबाइक के लिए ब्याज दरें 10.75 फीसदी से शुरू होंगी. वहीं, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर ब्याज दर में 0.5 फीसदी की छूट दी जाएगी.

कमर्शियल वाहन और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लोन पर राहत

एक्सिस बैंक के कमर्शियल वाहन और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लोन ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस 5,999 रुपये रखी गई है. इसके साथ ही 31 अक्टूबर 2026 तक फोरक्लोजर चार्ज यानी समय से पहले लोन बंद करने पर लगने वाले शुल्क में छूट देने की पेशकश की गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

4 days ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

1 week ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

02-October-2026

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

01-October-2026


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 hour ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 hour ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

15 hours ago