✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

गांधी जयंती के दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली में 2 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस सप्ताह सोने की कीमत में करीब 2,800 रुपये यानी लगभग 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमत भी कमजोर हुई है और यह 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,400 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,49,280 रुपये और 22 कैरेट 1,36,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर है. अमेरिकी महंगाई के कमजोर आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने की उम्मीदें कम हुई हैं. इससे वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों को कुछ समर्थन मिला है.

हालांकि, घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें केवल अंतरराष्ट्रीय कीमतों से तय नहीं होतीं. रुपये की चाल, आयात लागत, स्थानीय मांग और अन्य घरेलू कारकों का भी इन पर असर पड़ता है.

HSBC ने घटाया सोने की कीमत का अनुमान

रॉयटर्स के मुताबिक, HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत के अनुमान में कटौती की है. बैंक ने 2026 के लिए औसत अनुमान घटाकर 4,490 डॉलर प्रति औंस और 2027 के लिए 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है.

HSBC का मानना है कि निकट अवधि में सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है. हालांकि, कीमतों में बड़ी गिरावट की स्थिति में केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद बढ़ने की संभावना है, जिससे कीमतों को सहारा मिल सकता है.

चांदी की कीमत भी फिसली

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. 2 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 60.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

1 day ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 days ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 days ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

6 days ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

1 week ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago