✕

होम / बिजनेस / अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान: PHDCCI

अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान: PHDCCI

अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 568.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 487.59 अरब डॉलर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 hours ago

भारत के कुल निर्यात में अक्टूबर 2026 के दौरान सालाना आधार पर 29.90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वाणिज्य एवं उद्योग मंडल PHDCCI के मुताबिक, वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 69.27 अरब डॉलर था. पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न एवं आभूषण, रसायन और इंजीनियरिंग उत्पादों के मजबूत प्रदर्शन से निर्यात को रफ्तार मिली.

अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 568.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 487.59 अरब डॉलर था. इस सात महीने की अवधि में वस्तुओं का निर्यात करीब 21.96 फीसदी बढ़कर 309.06 अरब डॉलर रहा.

PHDCCI के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि ये आंकड़े भारतीय उत्पादों की विदेशों में बढ़ती मांग को दर्शाते हैं. उन्होंने बताया कि भारत के प्रमुख निर्यात बाजारों में होने वाले निर्यात का करीब 27 फीसदी हिस्सा उन देशों को जाता है, जिनके साथ भारत के प्रभावी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) हैं. इससे घरेलू उत्पादकों के लिए इन समझौतों का अधिक लाभ उठाने की संभावनाएं बढ़ती हैं.

पेट्रोलियम उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में तेज उछाल

अक्टूबर में प्रमुख निर्यात श्रेणियों में पेट्रोलियम उत्पादों की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई. इनका निर्यात 140.21 फीसदी बढ़कर 8.89 अरब डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 3.70 अरब डॉलर था.

PHDCCI के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के वैश्विक व्यापार पर असर पड़ा है. ऐसे में भारत की मजबूत रिफाइनिंग क्षमता ने उसे इस क्षेत्र में प्रमुख निर्यातक के रूप में उभरने में मदद की है.

इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात भी 62.70 फीसदी बढ़कर 6.64 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले साल अक्टूबर में 4.08 अरब डॉलर था. स्मार्टफोन के निर्यात ने इसमें अहम भूमिका निभाई है. चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश है.

प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को भी बढ़ावा मिला है. PHDCCI के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में घरेलू मूल्यवर्धन (Domestic Value Addition) 15 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी हो गया है.

रत्न-आभूषण, रसायन और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात बढ़ा

वैश्विक बाजार में सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद रत्न और आभूषणों का निर्यात 40.06 फीसदी बढ़ा. लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के शाम 3 बजे के फिक्सिंग मूल्य के अनुसार, सोने की कीमत सितंबर 2026 में 2,894.38 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से बढ़कर 4,334.74 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गई थी. फरवरी 2026 में सोने की कीमत हाल के उच्च स्तर 5,014.64 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गई थी.

ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स का निर्यात 36.20 फीसदी बढ़ा. PHDCCI के मुताबिक, भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा रसायन उत्पादक देश है. भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच वैश्विक कंपनियां अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने के लिए नए बाजार तलाश रही हैं, जिससे भारतीय रसायन उद्योग को फायदा मिल रहा है.

इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में भी 36.01 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई. 'ब्रांड इंडिया इंजीनियरिंग कैंपेन' और PLI योजना जैसी पहलों ने देश के इंजीनियरिंग उत्पाद उद्योग को मजबूत करने में योगदान दिया है.

अक्टूबर 2026 में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), चीन, सिंगापुर और नीदरलैंड भारत के प्रमुख वस्तु निर्यात बाजार रहे. इन पांच देशों की कुल हिस्सेदारी भारत के वस्तु निर्यात में 35.11 फीसदी रही.

अक्टूबर में आयात बढ़कर 110.07 अरब डॉलर हुआ

अक्टूबर 2026 में भारत का कुल आयात बढ़कर 110.07 अरब डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 94.42 अरब डॉलर था. पेट्रोलियम, कच्चे तेल और इससे जुड़े उत्पादों का आयात 54.3 फीसदी बढ़ा. इसके पीछे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पेट्रोलियम उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को प्रमुख वजह बताया गया है. रुपये में गिरावट ने भी आयात बिल बढ़ाने में योगदान दिया.

अन्य प्रमुख आयात श्रेणियों में इलेक्ट्रॉनिक सामान, इलेक्ट्रिकल और गैर-इलेक्ट्रिकल मशीनरी, सोना और परिवहन उपकरण शामिल रहे. मूल्य के आधार पर चीन, रूस, UAE, अमेरिका और सऊदी अरब भारत के प्रमुख आयात स्रोत रहे.

निर्यात क्षेत्र की मजबूती को लेकर PHDCCI आशावादी

PHDCCI के महासचिव एवं CEO डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का निर्यात प्रदर्शन देश के विनिर्माण और निर्यात क्षेत्र की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूती को दर्शाता है.

उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न एवं आभूषण, रसायन और इंजीनियरिंग उत्पादों के मजबूत प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि ये क्षेत्र वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती मौजूदगी को दिखाते हैं. उनके मुताबिक, अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का कुल निर्यात 16.66 फीसदी बढ़कर 568.84 अरब डॉलर पहुंच गया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI और क्लाउड पर बढ़ेगा निवेश, 2027 में भारत का IT खर्च 16.94 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: गार्टनर

गार्टनर के अनुमान के मुताबिक, 2027 में IT खर्च के विभिन्न क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-ए-सर्विस (IaaS) में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है. इस क्षेत्र में खर्च 2026 के मुकाबले 40.3 फीसदी बढ़कर 81,575 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है.

5 hours ago

भारत को चाहिए 1,000 और विमान, एयरबस-बोइंग की क्षमता सीमित; डिलीवरी में लगेंगे 8 साल: गोयल

पीयूष गोयल ने कहा- देश को 2,000 से ज्यादा विमानों की जरूरत, भारतीय एयरलाइंस पहले ही 1,200 से अधिक विमानों का दे चुकी हैं ऑर्डर; एयरबस और बोइंग की सीमित उत्पादन क्षमता बनी बड़ी चुनौती

5 hours ago

भारत और बेलारूस के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, 2027-2031 के लिए बनेगा रोडमैप

फार्मा, कृषि, इंजीनियरिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम और तकनीकी साझेदारी की संभावनाएं तलाशेंगे दोनों देश; 2027 में होगी अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक

6 hours ago

टाटा संस को लिस्टिंग नियम मानने होंगे, RBI की चिट्ठी से नोएल टाटा की मुश्किलें बढ़ीं

कंपनी को अपर-लेयर NBFC के लिस्टिंग नियमों का पालन करने का निर्देश, टाटा ट्रस्ट्स विलय के जरिए लिस्टिंग से बचने की तैयारी में; SP ग्रुप को भी मिल सकते हैं 25,000 करोड़ रुपये

6 hours ago

कर्नाटक में एक साल में आए 100 नए GCC, IT निर्यात 6 लाख करोड़ रुपये पार होने की उम्मीद

कर्नाटक देश के कुल टेक्नोलॉजी निवेश में 43 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे, बेंगलुरु के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते दबाव के बीच छोटे शहरों में निवेश बढ़ाने की तैयारी

7 hours ago


बड़ी खबरें

Hugging Face पर AI एजेंट्स के साइबर हमले को लेकर OpenAI पर मुकदमा, कैलिफोर्निया ने लगाए सुरक्षा में चूक के आरोप

कंपनी का कहना है कि इस घटना से OpenAI के ग्राहकों का डेटा, उसके उत्पादों की कार्यक्षमता या सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं हुई.

2 hours ago

SML महिंद्रा में आशीष कुंद्रा बने ट्रक्स और बसों के मार्केटिंग हेड

इससे पहले वह महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में फार्म मशीनरी बिजनेस के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस पद पर उन्होंने करीब चार साल तक काम किया.

2 hours ago

अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान: PHDCCI

अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 568.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 487.59 अरब डॉलर था.

4 hours ago

पांच तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच सकती है GDP ग्रोथ, Q2 में 7.5% रहने का अनुमान: इक्रा

इक्रा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी रही GDP वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटकर 7.5 फीसदी रह सकती है. कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर में सबसे ज्यादा गिरावट का अनुमान है.

3 hours ago

महिंद्रा के फार्म डिवीजन की मार्केटिंग हेड बनीं नेहा आनंद, 1 दिसंबर से संभालेंगी नई जिम्मेदारी

नेहा आनंद 2021 में महिंद्रा से जुड़ी थीं. उन्हें विभिन्न उद्योगों में काम करने का 24 साल से अधिक का अनुभव है. कंपनी में अब तक वह कई नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुकी हैं.

3 hours ago