✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी? निवेश के लिहाज से इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी लंबी अवधि का हिसाब देख रहे हैं. पिछले 14 वर्षों में सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. लेकिन बीते एक साल में चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है. केडिया एडवाइजरी के आंकड़े बताते हैं कि लंबी और छोटी अवधि में इन दोनों कीमती धातुओं का प्रदर्शन किस तरह बदला है.

14 साल में सोने की कीमत 4.6 गुना से ज्यादा बढ़ी

केडिया एडवाइजरी के आंकड़ों के मुताबिक, 11 नवंबर 2012 को सोने की कीमत 31,643 रुपये थी, जो 5 नवंबर 2026 को बढ़कर 1,46,109 रुपये हो गई. इस तरह 14 वर्षों में सोने की कीमत में करीब 362 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी इसकी कीमत शुरुआती स्तर के मुकाबले 4.6 गुना से ज्यादा हो गई.

वहीं, इसी अवधि में चांदी का भाव 60,920 रुपये से बढ़कर 1,90,946 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान चांदी की कीमत में करीब 213 फीसदी की तेजी आई. सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) के आधार पर देखें तो सोने ने करीब 11.5 फीसदी और चांदी ने लगभग 8.5 फीसदी रिटर्न दिया.

2013 से 2015 के बीच दोनों धातुओं में आई गिरावट

सोने और चांदी ने हर साल एक जैसा रिटर्न नहीं दिया. 2013 से 2015 के बीच धनतेरस पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई. 2013 में सोना 5.74 फीसदी, 2014 में 7.62 फीसदी और 2015 में 6.78 फीसदी सस्ता हुआ.

इस दौरान चांदी में गिरावट और ज्यादा रही. 2013 में इसकी कीमत 20.10 फीसदी, 2014 में 20.36 फीसदी और 2015 में 10.87 फीसदी घट गई.

इसके बाद दोनों धातुओं के रिटर्न में उतार-चढ़ाव जारी रहा. 2016 में सोने की कीमत 17.11 फीसदी और चांदी की 23.12 फीसदी बढ़ी. हालांकि, 2017 में दोनों में गिरावट आई. 2019 से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर शुरू हुआ. 2020 में सोने ने 32.22 फीसदी और चांदी ने 35.49 फीसदी रिटर्न दिया.

2025 में सोने और चांदी ने दिया शानदार रिटर्न

धनतेरस के सालाना आंकड़ों में 2025 दोनों कीमती धातुओं के लिए खास रहा. इस साल सोने की कीमत में पिछले साल के मुकाबले 60.30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी 58.62 फीसदी चढ़ी. इससे पहले 2024 में भी दोनों धातुओं ने मजबूत रिटर्न दिया था. उस साल सोने की कीमत 32.60 फीसदी और चांदी की कीमत 40.98 फीसदी बढ़ी थी. हालांकि, 2026 में तेजी की रफ्तार कुछ धीमी रही. 5 नवंबर 2026 को सोने की कीमत 17 अक्टूबर 2025 के मुकाबले 15.04 फीसदी ऊपर थी, जबकि चांदी ने इसी अवधि में 21.93 फीसदी रिटर्न दिया.

इस धनतेरस चांदी ने सोने को छोड़ा पीछे

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में चांदी ने सोने के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. 17 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2026 के बीच चांदी की कीमत 34,342 रुपये बढ़कर 1,90,946 रुपये पर पहुंच गई. इस अवधि में सोने का भाव 19,101 रुपये बढ़कर 1,46,109 रुपये हुआ.

इस तरह लंबी अवधि यानी 2012 से अब तक सोने ने ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि हाल के एक साल में चांदी की कीमत में ज्यादा तेजी आई है. ये आंकड़े बताते हैं कि दोनों कीमती धातुओं का प्रदर्शन अलग-अलग समयावधि में बदलता रहा है. इसलिए निवेश के फैसले में केवल हालिया रिटर्न के बजाय निवेश की अवधि और जोखिम को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

2 days ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

6 days ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

1 week ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

02-October-2026


बड़ी खबरें

धनतेरस पर शेयर बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक टूटा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ 79,310.01 पर बंद हुआ था. वहीं, एनएसई निफ्टी 576 अंक यानी 2.40 फीसदी चढ़कर 24,536.60 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

2030 तक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 220 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश की उम्मीद: प्रह्लाद जोशी

भारत ने अब तक 310 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता स्थापित की है. 2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने के लिए 190 गीगावाट क्षमता और जोड़नी होगी.

1 hour ago

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

17 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

19 hours ago