✕

होम / यूटिलिटी / सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 58 minutes ago

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे खरीदारों के लिए बड़ी खबर है. शुक्रवार रात कमोडिटी बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का दिसंबर वायदा करीब 5 फीसदी यानी 10 हजार रुपये से अधिक टूट गया. वहीं सोने की कीमत में करीब 3 फीसदी यानी 4,200 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इस बिकवाली के चलते दोनों धातुओं के भाव पिछले एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए.

MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

शुक्रवार रात करीब 8 बजे MCX पर कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट तेज हो गई. दिसंबर वायदा वाली चांदी करीब 5 फीसदी टूटकर 1,78,900 से 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई. इसमें एक झटके में 10 हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं सोने का दिसंबर वायदा करीब 3 फीसदी गिरकर 1,38,250 से 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में पहुंच गया. सोने की कीमत में करीब 4,200 रुपये की कमी आई. बाजार में आई इस गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव

घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3.3 फीसदी से अधिक टूटकर 3,900 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गया. कारोबार के दौरान इसकी कीमत गिरकर 3,880 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई. पिछले साल अक्टूबर के बाद यह इसका सबसे निचला स्तर है.

इसी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत भी करीब 5.12 फीसदी गिरकर 49 से 49.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई. बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक रहा कि निवेशकों ने कीमती धातुओं में अपनी पोजीशन कम करना शुरू कर दिया.

IBJA पर 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव भी नीचे आ गए हैं.

- 24 कैरेट सोना: करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: करीब 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: करीब 1.05 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी (999 शुद्धता): 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम

ये IBJA के बताए गए भाव हैं. इन पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से लागू हो सकते हैं. ज्वैलरी की दुकान पर अंतिम कीमत इससे अलग हो सकती है.

आखिर क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट?

बाजार में आई इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली और अमेरिका से मिले आर्थिक संकेतों को माना जा रहा है. हाल के दिनों में कीमतों में तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया, जिससे सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा.

इसके अलावा अमेरिका के GDP आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं. वहीं महंगाई का दबाव भी बना हुआ है. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है.

दूसरी तरफ कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी ने भी सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कुछ अधिकारियों की ओर से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के संकेत मिलने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है.

दरअसल, जब ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ती है, तो सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों की आकर्षकता कम हो सकती है. ऐसे में निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर दूसरे निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं. बाजार में इसी बदलाव और मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली.

नोट: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ज्वैलर से ताजा भाव जरूर जांच लें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा जल्द, 8 शहरों में घर बैठे भेज सकेंगे सामान; ऐप से होगी बुकिंग

रेलवे की 'रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक' सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफल पायलट के बाद रेलवे इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है.

3 days ago

राजस्थान की 3 लाख ग्रामीण महिलाएं डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी, BHIM ऐप के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल 'यूपीआई फॉर हर 2.0' कार्यक्रम का हिस्सा है. NPCI और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने 'यूपीआई फॉर हर' कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है.

1 week ago

विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल के नए दिशानिर्देश, पत्रकारों को ID कार्ड और सुरक्षा पर जोर

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने विरोध प्रदर्शनों और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए नए दिशानिर्देश अपनाए हैं.

1 week ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

03-October-2026

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

01-October-2026


बड़ी खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 hour ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

58 minutes ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

4 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 hour ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

4 hours ago