✕

होम / यूटिलिटी / छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों के बीच UPI का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई योजना शुरू की है. 'UPI व्यापार सक्षम योजना' के तहत पात्र छोटे व्यापारियों को UPI भुगतान स्वीकार करने के लिए फिजिकल QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा. इस पहल का मकसद खासतौर पर छोटे शहरों और उन क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान का बुनियादी ढांचा मजबूत करना है, जहां अभी UPI की पहुंच सीमित है.

NPCI ने एक सर्कुलर जारी करके इस योजना की जानकारी दी है. इसके तहत टियर-3 से टियर-6 शहरों, पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ-साथ केंद्र सरकार की अधिसूचित योजनाओं के तहत आने वाले पात्र व्यापारियों को शामिल किया जाएगा. योजना के जरिए नए व्यापारियों को UPI से जोड़ने के साथ मौजूदा व्यापारियों के बीच भी डिजिटल लेनदेन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

तीन हिस्सों में बांटी गई योजना

NPCI की इस योजना में UPI भुगतान स्वीकार करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ लेनदेन की संख्या और मूल्य बढ़ाने पर भी प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसके लिए इंसेंटिव व्यवस्था को तीन हिस्सों में बांटा गया है. कुल फंड का 30 फीसदी हिस्सा नए व्यापारियों को जोड़ने, 50 फीसदी लेनदेन की संख्या बढ़ाने और शेष 20 फीसदी अतिरिक्त लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए रखा गया है.

QR कोड लगाने पर 300 और साउंडबॉक्स पर 750 रुपये

योजना के पहले हिस्से (कंपोनेंट A) के तहत नए व्यापारियों को UPI से जोड़ने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसके तहत प्रत्येक फिजिकल QR कोड लगाने पर 300 रुपये और प्रत्येक साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये मिलेंगे.

हालांकि, इस प्रोत्साहन का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. व्यापारी को तीन में से कम से कम दो महीनों में 25 या उससे अधिक पात्र UPI लेनदेन करने होंगे. साथ ही, हर महीने इन लेनदेन का कुल मूल्य कम से कम 5,000 रुपये होना चाहिए. इसके अलावा व्यापारी का योजना के तहत निर्धारित भौगोलिक क्षेत्रों में होना या केंद्र सरकार की अधिसूचित योजनाओं के दायरे में आना जरूरी है.

लेनदेन बढ़ाने पर भी मिलेगा इंसेंटिव

योजना के दूसरे हिस्से (कंपोनेंट B) के लिए कुल प्रोत्साहन राशि का 50 फीसदी आवंटित किया गया है. इसका उद्देश्य व्यापारियों के बीच UPI लेनदेन की संख्या बढ़ाना है. इसके तहत पात्र लेनदेन की संख्या में प्रत्येक तिमाही कम से कम 5 फीसदी की वृद्धि होनी जरूरी है.

NPCI के मुताबिक, इस घटक के तहत प्रोत्साहन राशि की गणना कुल पात्र लेनदेन मूल्य के 0.03 फीसदी के आधार पर की जाएगी. वहीं, निर्धारित लक्षित क्षेत्रों में होने वाले लेनदेन के लिए 50 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा.

अतिरिक्त लेनदेन पर 0.20 फीसदी प्रोत्साहन

योजना के तीसरे हिस्से (कंपोनेंट C) के लिए कुल फंड का 20 फीसदी हिस्सा रखा गया है. इसका मकसद लक्षित क्षेत्रों में UPI लेनदेन के कुल मूल्य में अतिरिक्त बढ़ोतरी को प्रोत्साहित करना है.

इसके तहत पिछली तिमाही की तुलना में पात्र लेनदेन के अतिरिक्त मूल्य का 0.20 फीसदी प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा. यह राशि दूसरे घटक के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन के अतिरिक्त होगी.

NPCI के मुताबिक, इस योजना के जरिए छोटे व्यापारियों के बीच UPI भुगतान स्वीकार करने की सुविधा बढ़ाने के साथ डिजिटल लेनदेन के नियमित इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे छोटे शहरों और कम डिजिटल पहुंच वाले क्षेत्रों में UPI के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

4 days ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

1 week ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 week ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

1 week ago

रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा जल्द, 8 शहरों में घर बैठे भेज सकेंगे सामान; ऐप से होगी बुकिंग

रेलवे की 'रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक' सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफल पायलट के बाद रेलवे इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है.

28-October-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर में भारत के कुल निर्यात में 29.9% की बढ़ोतरी, व्यापार घाटा घटकर 20.09 अरब डॉलर पर आया

सामान के निर्यात में 45% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सेवाओं के निर्यात में भी सुधार का अनुमान है. हालांकि, सामान के आयात में तेजी के कारण इसका व्यापार घाटा बढ़कर 39.88 अरब डॉलर हो गया.

5 minutes ago

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 hour ago

PLI योजनाओं से निवेश तो आया, लेकिन रोजगार सृजन में पिछड़ी सरकार; लक्ष्य का सिर्फ 28% हासिल

14 पीएलआई योजनाओं के तहत 8.49 लाख नौकरियां ही पैदा हुईं, जबकि 30 लाख रोजगार का था लक्ष्य; नीति आयोग की रिपोर्ट में योजनाओं के प्रदर्शन पर उठे सवाल

4 hours ago

देश की 39 बिजली कंपनियों का CAG करेगा पहला राष्ट्रीय ऑडिट, 5 साल के आंकड़ों की होगी जांच

बिजली वितरण क्षेत्र की वित्तीय स्थिति और कामकाज की होगी पांच साल के आंकड़ों के आधार पर जांच, उपभोक्ता सेवाओं, बिजली आपूर्ति और तकनीकी एवं वाणिज्यिक नुकसान का भी होगा आकलन

1 hour ago

पश्चिम एशिया के तनाव का विमानन क्षेत्र पर असर, भारत-UAE-ओमान मिलकर तलाशेंगे समाधान

पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात और क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र के संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए तीनों देशों ने समन्वय बढ़ाने का फैसला किया है. इस समिति का उद्देश्य विमानन सेवाओं में आ रही परिचालन संबंधी बाधाओं का समाधान तलाशना है.

3 hours ago