✕

होम / बिजनेस / PLI योजनाओं से निवेश तो आया, लेकिन रोजगार सृजन में पिछड़ी सरकार; लक्ष्य का सिर्फ 28% हासिल

PLI योजनाओं से निवेश तो आया, लेकिन रोजगार सृजन में पिछड़ी सरकार; लक्ष्य का सिर्फ 28% हासिल

14 पीएलआई योजनाओं के तहत 8.49 लाख नौकरियां ही पैदा हुईं, जबकि 30 लाख रोजगार का था लक्ष्य; नीति आयोग की रिपोर्ट में योजनाओं के प्रदर्शन पर उठे सवाल

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 41 minutes ago

सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजनाएं निवेश आकर्षित करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने में अपेक्षाकृत सफल रही हैं, लेकिन रोजगार सृजन के मोर्चे पर इनका प्रदर्शन कमजोर रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 तक इन योजनाओं के तहत निर्धारित रोजगार लक्ष्य का केवल 28 फीसदी ही हासिल हो सका है. वहीं, निवेश लक्ष्य का 76 फीसदी पूरा हुआ है. नीति आयोग की ओर से जारी पीएलआई योजनाओं के पहले व्यापक आकलन में यह बात सामने आई है.

14 पीएलआई योजनाओं के तहत मार्च 2026 तक करीब 8.49 लाख रोजगार सृजित हुए, जबकि सरकार ने 30 लाख रोजगार का लक्ष्य रखा था. इसी तरह, इन योजनाओं के तहत 3.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले 2.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल हुआ. वहीं, उत्पादन के मामले में भी योजनाएं लक्ष्य से पीछे रहीं. 35.38 लाख करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले वास्तविक उत्पादन 22.66 लाख करोड़ रुपये रहा, जो लक्ष्य का करीब 64 फीसदी है.

योजनाओं के ढांचे में बदलाव की जरूरत

'पीएलआई योजनाओं का प्रभाव आकलन' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में नीति आयोग ने इन योजनाओं के ढांचे में सुधार की जरूरत बताई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पीएलआई योजनाओं ने शुरुआती स्तर पर उत्साहजनक नतीजे दिए हैं, लेकिन अब इनके दीर्घकालिक प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.

रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, दवा, दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उत्पाद और खाद्य उत्पाद से जुड़ी योजनाओं का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में योजनाओं का असर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. बल्क ड्रग्स पीएलआई योजना का निर्यात पर, चिकित्सा उपकरणों से जुड़ी पीएलआई योजना का रोजगार सृजन पर और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी उत्पाद योजना का निवेश आकर्षित करने के मामले में प्रदर्शन कमजोर रहा है.

70 फीसदी प्रतिभागी और प्रदर्शन संकेतक सही दिशा में

नीति आयोग के कार्यक्रम निदेशक इश्तियाक अहमद ने कहा कि कुल मिलाकर पीएलआई योजना सफल रही है. उनके मुताबिक, सरकार ने कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि सभी प्रतिभागी हर प्रदर्शन मानक पर बेहतर नतीजे देंगे. हालांकि, करीब 70 फीसदी प्रतिभागी और प्रदर्शन संकेतक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि योजनाओं के शुरुआती नतीजे सकारात्मक हैं, लेकिन अब इनके दीर्घकालिक प्रभाव और अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कोयले की मांग 4.2% बढ़कर 1,350 मिलियन टन पहुंचने का अनुमान, वैश्विक वृद्धि से रहेगी आगे: विश्व बैंक

साल 2026 में देश की कोयला खपत में 54 मिलियन टन की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि घरेलू उत्पादन 13 मिलियन टन बढ़कर रिकॉर्ड 1,090 मिलियन टन पर पहुंच सकता है.

3 hours ago

हल्दीराम का मेगा IPO! 2027 में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, 1 लाख करोड़ से ज्यादा होगा वैल्यूएशन

कंपनी ने IPO की प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए EY को नियुक्त किया है. प्रस्तावित इश्यू में नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल हो सकती है.

3 hours ago

शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,911 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 0.18 फीसदी चढ़कर 25,299 के स्तर पर पहुंच गया था.

4 hours ago

दो साल बाद RBI की 6% सीमा से पार पहुंची खुदरा महंगाई, प्याज के दाम में 116% की सालाना बढ़ोतरी

खाने-पीने की चीजों, खासकर सब्जियों की कीमतों में तेजी से अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई. सितंबर में यह 5.54 फीसदी थी. खाद्य महंगाई दर भी बढ़कर 8.94 फीसदी पहुंच गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में महंगाई का दबाव शहरों से ज्यादा रहा.

18 hours ago

चीन का आरोप: जासूसी के दावों की आड़ में अमेरिका लगा रहा तकनीकी प्रतिबंध

बीजिंग ने कहा कि अमेरिका एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े जासूसी के आरोपों को चीन की तकनीकी प्रगति रोकने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच अगले सप्ताह मुलाकात प्रस्तावित है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

PLI योजनाओं से निवेश तो आया, लेकिन रोजगार सृजन में पिछड़ी सरकार; लक्ष्य का सिर्फ 28% हासिल

14 पीएलआई योजनाओं के तहत 8.49 लाख नौकरियां ही पैदा हुईं, जबकि 30 लाख रोजगार का था लक्ष्य; नीति आयोग की रिपोर्ट में योजनाओं के प्रदर्शन पर उठे सवाल

41 minutes ago

नोएल टाटा की जगह टी वी नरेंद्रन संभालेंगे टाटा इंटरनेशनल की कमान, चेयरमैन एमेरिटस बने नोएल

टाटा ग्रुप की ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 12 नवंबर से नेतृत्व परिवर्तन प्रभावी हो गया है. 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद नोएल टाटा टाटा ग्रुप की छह कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं. हालांकि, वह टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के बोर्ड में ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर बने रहेंगे.