होम / अप्वाइंटमेंट / भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही ओपनएआई (OpenAI) ने भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Uber इंडिया और दक्षिण एशिया के पूर्व प्रमुख प्रभजीत सिंह को भारत का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. सितंबर 2026 से वह कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे. प्रभजीत सिंह की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते AI बाजारों में शामिल हो रहा है और तकनीकी कंपनियां यहां अपनी मौजूदगी मजबूत करने में जुटी हैं.

सितंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

OpenAI ने कहा है कि प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी के भारत प्रमुख के रूप में काम करेंगे. वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे और भारत में कंपनी के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे. कंपनी की रणनीति भारत में AI के उपयोग को बढ़ावा देने, नए उपभोक्ताओं तक तकनीक पहुंचाने और एंटरप्राइज सेक्टर में AI आधारित समाधानों को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगी.

AI इकोसिस्टम को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

OpenAI के मुताबिक, प्रभजीत सिंह की भूमिका केवल कारोबारी विस्तार तक सीमित नहीं होगी. वह सरकारी एजेंसियों, निजी संस्थानों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के साथ साझेदारियां विकसित करने का भी काम करेंगे. कंपनी का उद्देश्य भारत में AI इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभों को अधिक से अधिक लोगों और संगठनों तक पहुंचाना है.

Uber में लगभग एक दशक का अनुभव

प्रभजीत सिंह ने आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की है. वह वर्ष 2015 में Uber से जनरल मैनेजर और हेड ऑफ स्ट्रैटेजी के रूप में जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने भारत और दक्षिण एशिया के कारोबार का नेतृत्व किया और वर्ष 2020 में कंपनी के प्रेसिडेंट बने. Uber से पहले वह मैकिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट पार्टनर के पद पर कार्य कर चुके हैं.

Uber के विस्तार में निभाई अहम भूमिका

अपने लगभग दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रभजीत सिंह ने Uber के भारत में विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में कंपनी ने टियर-2 और छोटे शहरों में अपनी पहुंच मजबूत की. इसी दौरान Uber Moto, Uber Auto और इंटरसिटी ट्रैवल जैसी सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ. कंपनी ने सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के साथ भी एकीकरण बढ़ाया और डिजिटल मोबिलिटी समाधान विकसित किए.

भारत को बताया अहम बाजार

Uber ने प्रभजीत सिंह के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत कंपनी के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है. कंपनी ने उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मजबूत टीम और व्यवसायिक आधार तैयार करने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि Uber ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सप्ताह में नए नेतृत्व का ऐलान किया जा सकता है.

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बदलाव

प्रभजीत सिंह ऐसे समय में Uber से अलग हो रहे हैं, जब भारतीय राइड-हेलिंग बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है. Rapido और अन्य घरेलू प्लेटफॉर्म तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहे हैं. इसी बीच Uber ने अपने ऐप में मेट्रो टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं. ONDC के जरिए कंपनी के प्लेटफॉर्म पर अब तक एक करोड़ से अधिक मेट्रो टिकट बुक किए जा चुके हैं. हाल ही में Uber ने ONDC में 60 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश की भी घोषणा की थी.

भारत में AI बाजार को मिल सकती है नई गति

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभजीत सिंह की नियुक्ति OpenAI की भारत रणनीति को नई दिशा दे सकती है. भारत पहले से ही ChatGPT और AI आधारित सेवाओं के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में शामिल है. ऐसे में अनुभवी नेतृत्व के साथ OpenAI देश में अपने कारोबार, साझेदारियों और AI अपनाने की रफ्तार को और तेज करने की तैयारी में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

2 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

3 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

4 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

10 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

10 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

14 hours ago