होम / ऐसा भी होता है / पूरी फिल्मी है मौत के 3 साल बाद लौटे इस अरबपति की कहानी, सामने आया गर्लफ्रेंड का एंगल

पूरी फिल्मी है मौत के 3 साल बाद लौटे इस अरबपति की कहानी, सामने आया गर्लफ्रेंड का एंगल

जर्मनी मुख्यालय वाले Tengelmann Group की कमान संभालने वाले कार्ल-एरिवान हाउब को 2021 में मृत घोषित किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक अरबपति कारोबारी जिसे पूरी दुनिया मरा मान चुकी थी, उसके जिंदा होने का राज जब खुला तो हर कोई हैरान रह गया. अमेरिकी मूल के जर्मन कारोबारी कार्ल-एरिवान हाउब (Karl-Erivan Haub) को रूस में देखा गया है. कार्ल वहां सबसे छिपकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं. अरबपति कार्ल-एरिवान हाउब 2018 में अचानक गायब हो गए थे. एक अदालत ने उन्हें 2021 में मृत घोषित कर दिया था. लेकिन अब उनके जिंदा होने की खबर सामने आई है.  

ऐसे हो गए थे गायब
58 साल के हाउब जब लापता हुए थे, तब वह स्विट्जरलैंड में थे. यहां उन्हें Ski Mountaineering Race में शामिल होना था. हालांकि, वो स्विट्जरलैंड  से कभी वापस नहीं लौटे. इसके बाद स्विट्जरलैंड और जर्मनी सरकार ने उन्हें खोजने के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया. हाउब का पता लगाने के लिए पांच हेलीकॉप्टरों ने 6 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके अब्द उन्हें अदालत ने मृत घोषित कर दिया. कोई सोच भी नहीं सख्त कि वो इस तरह सबके सामने आएंगे. 

Tengelmann Group के प्रमुख 
लापता होने से पहले हाउब दिग्‍गज रिटेल समूह टेंजेलमैन ग्रुप (Tengelmann Group) के प्रमुख थेम जिसके दुनियाभर में 75 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं. टेंजेलमैन ग्रुप को फिलहाल कार्ल-एरिवान हाउब के भाई क्रिस्चियन चला रहे हैं. हाउब के दो बच्चे भी हैं. उन्हें खोजने के तमाम प्रयासों के असफल होने के बाद 2021 में कोर्ट ने ही मृत घोषित कर दिया था. सब यही मानकर चल रहे थे कि शायद हाउब किसी दुर्घटना का शिकार हो गए. मगर एक बार फिर उन्होंने सबको चौंका दिया है. कार्ल-एरिवान हाउब की नेटवर्थ 5.2 बिलियन पाउंड है. 

ऐसे खुला कार्ल का राज
जांच के बाद पता चला कि अरबपति कारोबारी हाउब इस समय रूस की राजधानी मॉस्को में हैं. वह एर्मिलोवा नामक महिला के साथ रह रहे हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि जिस दिन कार्ल गायब हुए थे, उस दिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एर्मिलोवा को 13 बार फोन किया था. दोनों की करीब एक घंटे तक फोन पर बात भी हुई थी. एर्मिलोवा सेंट पीटर्सबर्ग की एक इवेंट एजेंसी में ऑपरेटर के रूप में काम करती हैं. शक है कि उनका रूस की FSB सिक्‍योरिटी सर्विस से रिश्ता है. जांच में हाउब और एर्मिलोवा के बीच करीबी रिश्‍ते सामने आए हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago