✕

होम / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं तो गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है हादसा

इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं तो गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है हादसा

गर्मी के दौरान जैसे पेट्रोल-डीजल कारों का ध्यान रखना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में तेज गर्मी और तापमान का असर इलेक्ट्रिक कारों पर भी पड़ता है. ऐसे में गर्मी के दौरान जैसे पेट्रोल-डीजल कारों का ध्यान रखना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं. अगर आप इसमें चूक गए तो, इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी में हीटिंग होने से आग भी लग सकती है. तो चलिए जानते हैं आप किन तरीकों से अपनी इलेक्ट्रिक कार को गर्मी से सुरक्षित रख सकते हैं?

बैट्री का तापमान बढ़ने पर दें ध्यान
गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक कारों में लगी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे इसकी क्षमता और रेंज कम हो सकती है. ऐसे में आप कार को सीधी धूप में खड़ी करने से बचें. कार को गैरेज या छायादार जगह में ही खड़ीकरें. अगर ऐसी जगह उपलब्ध न हो तो कार को सनस्क्रीन कवर से ढककर रखें.

अधिक चार्जिंग करने से बचें 
गर्मी में बैटरी को 100 पर्सेंट तक चार्ज करने से भी बचें. 80 पर्सेंट चार्ज ही पर्याप्त है. ज्यादा चार्ज करने से बैटरी पर दबाव बढ़ सकता है. आप अगर लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो रास्ते में चार्जिंग स्टेशन का पता लगाकर रखें. तभी किसी लंबी यात्रा पर निकलें. 

जरूरत अनुसार करें बिजली का इस्तेमाल
गर्मी में एसी का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में जब जरूरत ना हो तो कार की एसी बंद रखें. खिड़कियों का इस्तेमाल करके हवा का आवागमन बनाए रखें. वहीं, अगर आप कार को गैरेज में खड़ी करते हैं और फिर बाहर निकलते हैं तो पहले एसी चलाकर कार को ठंडा कर लें. इससे गाड़ी चलाते समय बैटरी पर कम दबाव पड़ेगा.

टायर प्रेशर की जांच करें
गर्मी में टायर का दबाव कम हो सकता है, जिससे माइलेज कम होता है और टायर फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में आप नियमित रूप से टायर प्रेशर की जांच करवाते रहें, ताकि समय रहते हादसे से बच सकें.

इसे भी पढ़ें-Google Chrome और Apple यूजर्स के लिए चेतावनी, हैकिंग से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए रखरखाव जरूरी
गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक कार का नियमित रूप से रखरखाव करवाना जरूरी है. इससे गाड़ी की अच्छी कंडीशन बनी रहती है और बैटरी की लाइफ भी बढ़ जाती है. अगर कार को लंबे समय के लिए पार्क कर रहे हैं तो उसे ठंडी जगह पर पार्क करें, क्योंकि तेज गति से गाड़ी चलाने और अचानक ब्रेक लगाने से बैटरी की खपत बढ़ जाती है, इसलिए धीमी गति से और संयमित तरीके से गाड़ी चलाएं.

रीजनरेटिव बैटरी का करें इस्तेमाल
डाउनहिल या ट्रैफिक में गाड़ी रुकते समय रीजनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें. इससे ब्रेक लगाते समय पैदा होने वाली ऊर्जा बैटरी में वापस चली जाती है. आपको बता दें, रीजनरेटिव सिस्टम में इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल दो तरह से किया जाता है. पहला जब कार का एक्सलरेटर दबाया जाता है तो कार की मोटर कार को चलाती है. वहीं, दूसरा इस्तेमाल इसका तब होता है जब एक्सलरेटर से पैर हटा दिया जाता है तो कार के टायर मोटर को चलाते हैं. ये दो तरह से ऊर्जा जनरेट करने का काम करता है. इस बिजली को बैटरी में स्टोर कर दिया जाता है. आपको बता दें, कि वाहन निर्माता कंपनिया रिजनरेशन के लिए सिस्टम को अलग-अलग से इस्तेमाल करती है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago