✕

होम / ऑटोमोबाइल / 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

टाटा मोटर्स ने गुरुवार, 28 मई को अपनी सबसे किफायती हैचबैक कार टाटा टियागो (Tata Tiago 2026) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है. नई टियागो पहले से ज्यादा सुरक्षित, फीचर-लोडेड और आधुनिक तकनीक से लैस होकर आई है. खास बात यह है कि कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से कम रखी है, जिससे यह एंट्री लेवल सेगमेंट में ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन गई है. तो आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कीमत और वेरिएंट्स

Tata Tiago 2026 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत इसके बेस पेट्रोल वेरिएंट की है. वहीं पेट्रोल मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपये तक जाती है. CNG वेरिएंट की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये तक रखी गई है. दूसरी तरफ Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है. कंपनी ने EV मॉडल को BaaS यानी बैटरी एज ए सर्विस विकल्प के साथ भी पेश किया है, जिसके तहत इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है.

पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई नई Tiago

नई टियागो को सुरक्षा के लिहाज से पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है. कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए हैं. साथ ही हाई स्ट्रेंथ मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार की मजबूती बढ़ी है. टाटा मोटर्स ने लॉन्च इवेंट में कार का डुअल इम्पैक्ट क्रैश डेमो भी दिखाया. कंपनी का दावा है कि नई Tiago को खराब और चुनौतीपूर्ण सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

नई Tata Tiago 2026 में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं. कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके अलावा AMT वर्जन में पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स से ड्राइविंग अनुभव पहले से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगा.

Tiago EV में मिलेगी लाइफटाइम बैटरी वारंटी

नई Tiago EV में डिजाइन और फीचर्स के अलावा बैटरी तकनीक पर भी खास ध्यान दिया गया है. कंपनी ने EV मॉडल की बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कार को सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. EV मॉडल मल्टीपल चार्जिंग विकल्पों के साथ आता है, जिससे ग्राहकों की रेंज एंग्जायटी कम करने की कोशिश की गई है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई टियागो में 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 86 HP की पावर जनरेट करता है. वहीं CNG मोड में यह इंजन 75.5 HP की पावर देता है. कार मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध होगी. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई i10 जैसी कारों से माना जा रहा है.

एंट्री लेवल सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

नई Tata Tiago 2026 को मिले एडवांस फीचर्स, मल्टीपल पावरट्रेन विकल्प और किफायती कीमत इसे एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं. खासतौर पर EV और CNG विकल्पों के साथ टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने की रणनीति अपनाई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago