✕

होम / बिजनेस / ऑफिस मार्केट में बढ़ेगी रौनक, 2028 तक 90% के करीब पहुंच सकती है ऑक्यूपेंसी; GCCs से मिलेगी मांग को मजबूती

ऑफिस मार्केट में बढ़ेगी रौनक, 2028 तक 90% के करीब पहुंच सकती है ऑक्यूपेंसी; GCCs से मिलेगी मांग को मजबूती

ICRA ने वित्त वर्ष 2027-28 में देश के छह प्रमुख ऑफिस बाजारों में नेट ऑफिस एब्जॉर्प्शन 62-64 मिलियन वर्ग फुट रहने का अनुमान जताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 hours ago


भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार में ऑफिस स्पेस की मांग आने वाले वर्षों में मजबूत रहने का अनुमान है. ग्लोबल कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) के विस्तार से इस सेक्टर को नई रफ्तार मिल सकती है. रेटिंग एजेंसी ICRA की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के छह प्रमुख ऑफिस बाजारों में ऑक्यूपेंसी सितंबर 2026 के करीब 88% से बढ़कर मार्च 2028 तक 89-89.5% पहुंच सकती है. इस दौरान ऑफिस स्पेस के कुल नेट एब्जॉर्प्शन में GCCs की हिस्सेदारी 45-50% रहने का अनुमान है.

ICRA ने वित्त वर्ष 2027-28 में देश के छह प्रमुख ऑफिस बाजारों में नेट ऑफिस एब्जॉर्प्शन 62-64 मिलियन वर्ग फुट रहने का अनुमान जताया है. इन बाजारों में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-NCR, हैदराबाद, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) और पुणे शामिल हैं. एजेंसी के मुताबिक, इस अवधि में ऑफिस स्पेस की मांग नई आपूर्ति के लगभग बराबर रहने की उम्मीद है. इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनियों की ओर से ऑफिस स्पेस की मांग मजबूत बनी हुई है.

2030 तक 2,500 से ज्यादा हो सकते हैं GCCs

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2020-21 में देश में करीब 1,600 GCCs थे, जिनकी संख्या वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 2,117 हो गई. अनुमान है कि वर्ष 2030 तक इनकी संख्या 2,500 के पार पहुंच सकती है.

GCCs अब केवल पारंपरिक बैक-ऑफिस गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं. बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में अपने केंद्रों के जरिए टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और डिजिटल क्षमताओं से जुड़े उच्च मूल्य वाले काम भी कर रही हैं. यही बदलाव ऑफिस स्पेस की मांग को नई दिशा दे रहा है.

ICRA की वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड (कॉरपोरेट रेटिंग्स) अनुपमा रेड्डी के मुताबिक, भारत में GCCs की भूमिका अब केवल लागत कम करने तक सीमित नहीं रह गई है. वैश्विक कंपनियां भारत में अपने परिचालन का विस्तार करते हुए उच्च मूल्य वाले कार्यों को भी यहां स्थानांतरित कर रही हैं. वर्ष 2030 तक GCCs की संख्या 2,500 से अधिक होने की संभावना है और वित्त वर्ष 2027-28 में ऑफिस स्पेस के नेट एब्जॉर्प्शन में इनकी हिस्सेदारी 45-50% रह सकती है. इससे नई आपूर्ति के बावजूद ऑफिस ऑक्यूपेंसी को समर्थन मिलने की उम्मीद है.

पांच प्रमुख बाजारों में घट सकती है खाली ऑफिस स्पेस की दर

ICRA के अनुसार, मार्च 2028 तक देश के छह प्रमुख ऑफिस बाजारों में से पांच में खाली ऑफिस स्पेस की दर घटने का अनुमान है. बेंगलुरु में वैकेंसी रेट 7.5-8% रहने की संभावना है, जबकि हैदराबाद में यह 12.5-13% तक आ सकती है. दिल्ली-NCR में वैकेंसी रेट 18-18.5% रहने का अनुमान है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और चेन्नई में भी इसमें कमी आने की संभावना है. वहीं, पुणे में यह दर लगभग स्थिर रह सकती है.

REITs का एसेट अंडर मैनेजमेंट दोगुने से ज्यादा होने का अनुमान

रिपोर्ट में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित किया गया है. ICRA के मुताबिक, भारत में REITs का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वित्त वर्ष 2025-26 के करीब 3.1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2030-31 तक लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है.

सितंबर 2026 तक ऑफिस REITs के पास देश के कुल ग्रेड-A ऑफिस स्टॉक का करीब 15% हिस्सा था, जबकि मार्च 2020 में यह हिस्सेदारी लगभग 3% थी. इसके अलावा, 1 अक्टूबर 2026 से REITs के लिए बैंक लोन की सुविधा उपलब्ध होने से फंडिंग के नए विकल्प खुलने की उम्मीद है.

ICRA का अनुमान है कि ऑफिस REITs के सामने आने वाली नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) की परिपक्वता के आधार पर करीब 26,000 करोड़ रुपये के रीफाइनेंसिंग अवसर बन सकते हैं. पांच लिस्टेड ऑफिस REITs का मार्च 2026 तक संयुक्त ग्रॉस लोन-टू-वैल्यू रेशियो करीब 24% था. 40% LTV मानकर एजेंसी ने 85,000-90,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर्ज क्षमता का भी अनुमान लगाया है.

हालांकि, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कुछ बाजारों में नई आपूर्ति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण भविष्य में कर्मचारियों की जरूरतों में संभावित बदलाव ऐसे कारक हैं, जिन पर इस सेक्टर को नजर रखनी होगी.

क्या कहते हैं रियल एस्टेट विशेषज्ञ

एक्यूस्पेस (Accuspace) के मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश चौधरी के मुताबिक, GCCs के इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे उच्च मूल्य वाले क्षेत्रों में विस्तार से आधुनिक ग्रेड-A ऑफिस स्पेस की मांग बढ़ रही है. डेवलपर्स के लिए यह सस्टेनेबल, तकनीक आधारित और कर्मचारियों की जरूरतों के अनुरूप ऑफिस प्रॉपर्टीज विकसित करने का अवसर है. REITs के जरिए बढ़ता संस्थागत निवेश भी इस सेक्टर के लिए सकारात्मक है.

एमटी के कैपिटल (Mt K Kapital) के फाउंडर एवं मैनेजिंग पार्टनर बिनीथा दलाल मानना है कि कुशल प्रतिभाओं, मजबूत कारोबारी इकोसिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिस्पर्धी लागत के कारण भारत वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षक कारोबारी गंतव्य बन रहा है. देश के अलग-अलग ऑफिस माइक्रो-मार्केट में भी विकास की संभावनाएं हैं. इससे गुणवत्तापूर्ण ऑफिस प्रॉपर्टीज की मांग, लीजिंग गतिविधियों और किराये में बढ़ोतरी को समर्थन मिल सकता है.

ओमैक्स (Omaxe) के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल के मुताबिक, कंपनियां अब ऑफिस चुनते समय कर्मचारियों की आसान पहुंच और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं को भी प्राथमिकता दे रही हैं. इससे अच्छी कनेक्टिविटी वाले कारोबारी क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट की मांग बढ़ेगी, जहां ग्रेड-A ऑफिस के साथ रिटेल, डाइनिंग और रोजमर्रा की सुविधाएं भी उपलब्ध हों. ऐसे प्रोजेक्ट ऑफिस कर्मचारियों के साथ आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों की जरूरतें भी पूरी कर सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट्स ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, मांगा 65 करोड़ रुपये का हर्जाना

एन चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है. पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी पुनर्नियुक्ति होने पर वह फरवरी 2032 तक इस पद पर बने रहेंगे.

7 hours ago

Crystal Crop Protection की शेयर बाजार में एंट्री, निवेशकों को मिला 3% तक लिस्टिंग गेन

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयर एनएसई (NSE) पर 278 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 272 रुपये के इश्यू प्राइस से 2.21 फीसदी अधिक है. वहीं, बीएसई (BSE) पर शेयरों की शुरुआत 280 रुपये पर हुई. इस तरह बीएसई पर निवेशकों को 2.94 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला.

8 hours ago

ट्रेड डील नहीं हुई तो भारत पर 25% अमेरिकी टैरिफ, समझौता होने पर 17% तक रहेगी दर

अमेरिका का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है. फरवरी में दोनों देशों के बीच एक फ्रेमवर्क समझ बनी थी, लेकिन इसे अंतिम समझौते में तब्दील नहीं किया जा सका है.

9 hours ago

SEBI ने बदले KYC नियम, अब बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज; 24 दिसंबर से नए नियम लागू

सेबी ने बुधवार को जारी सर्कुलर में कहा कि अलग-अलग कैपिटल मार्केट मध्यस्थों के लिए जरूरी समान पूरक ग्राहक जानकारी अब KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसियों (KRA) के स्तर पर केंद्रीकृत की जाएगी.

11 hours ago

यूरिया उत्पादन बढ़ाने के लिए 54,000 करोड़ रुपये का निवेश, सरकार ने 6 प्लांट परियोजनाओं को दी मंजूरी

सरकार की इस पहल का उद्देश्य घरेलू यूरिया उत्पादन बढ़ाकर आयात पर निर्भरता कम करना और किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है. नए संयंत्रों से रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

AI शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेश की वापसी से भारत का निवेश आकर्षण बढ़ा: मोतीलाल ओसवाल

16 अक्टूबर के बाद एक महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 9 अरब डॉलर का निवेश किया. घरेलू कंपनियों की मजबूत कमाई और बेहतर आर्थिक स्थिति से भी भारतीय बाजार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं.

4 hours ago

जोमैटो के पूर्व CEO राकेश रंजन को उबर ने बनाया भारत और दक्षिण एशिया का प्रेसिडेंट

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, राकेश रंजन एशिया पैसिफिक के रीजनल जनरल मैनेजर डोम टेलर (Dom Taylor) को रिपोर्ट करेंगे. उबर से जुड़ने से पहले वह एलन ऑनलाइन (Allen Online) में CEO के पद पर कार्यरत थे.

4 hours ago

एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट्स ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, मांगा 65 करोड़ रुपये का हर्जाना

एन चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है. पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी पुनर्नियुक्ति होने पर वह फरवरी 2032 तक इस पद पर बने रहेंगे.

7 hours ago

RBI 27 नवंबर को 33,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की अंडरराइटिंग के लिए करेगा नीलामी

यह नीलामी केंद्र सरकार की ओर से इन प्रतिभूतियों को दोबारा जारी करने की प्रस्तावित प्रक्रिया से पहले आयोजित की जा रही है. इसमें तीन सरकारी बॉन्ड और एक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) शामिल होंगे.

6 hours ago

ऑफिस मार्केट में बढ़ेगी रौनक, 2028 तक 90% के करीब पहुंच सकती है ऑक्यूपेंसी; GCCs से मिलेगी मांग को मजबूती

ICRA ने वित्त वर्ष 2027-28 में देश के छह प्रमुख ऑफिस बाजारों में नेट ऑफिस एब्जॉर्प्शन 62-64 मिलियन वर्ग फुट रहने का अनुमान जताया है.

6 hours ago