✕

होम / बिजनेस / Crystal Crop Protection की शेयर बाजार में एंट्री, निवेशकों को मिला 3% तक लिस्टिंग गेन

Crystal Crop Protection की शेयर बाजार में एंट्री, निवेशकों को मिला 3% तक लिस्टिंग गेन

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयर एनएसई (NSE) पर 278 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 272 रुपये के इश्यू प्राइस से 2.21 फीसदी अधिक है. वहीं, बीएसई (BSE) पर शेयरों की शुरुआत 280 रुपये पर हुई. इस तरह बीएसई पर निवेशकों को 2.94 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 hours ago

एग्रोकेमिकल कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन (Crystal Crop Protection) के शेयरों ने गुरुवार, 26 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की. कंपनी का आईपीओ (IPO) 17 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था, लेकिन शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमान से कमजोर रही. एनएसई पर शेयर 2.21 फीसदी और बीएसई पर 2.94 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए.

NSE पर 278 रुपये और BSE पर 280 रुपये पर हुई लिस्टिंग

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयर एनएसई (NSE) पर 278 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 272 रुपये के इश्यू प्राइस से 2.21 फीसदी अधिक है. वहीं, बीएसई (BSE) पर शेयरों की शुरुआत 280 रुपये पर हुई. इस तरह बीएसई पर निवेशकों को 2.94 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला.

हालांकि, ग्रे मार्केट में शेयरों को लेकर इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही थी. लिस्टिंग से पहले उपलब्ध ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के संकेतों के मुताबिक, शेयरों में प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर के मुकाबले करीब 6.25 फीसदी तक की बढ़त की संभावना थी.

17 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का 455.49 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 से 20 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. कंपनी को ऑफर किए गए 1.21 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 20.75 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. इस तरह आईपीओ कुल 17 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ.

सबसे ज्यादा दिलचस्पी गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने दिखाई. इस श्रेणी में आईपीओ 37.69 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 15.47 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 9.26 गुना सब्सक्राइब हुआ.

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 136 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसमें व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड सबसे बड़ा निवेशक रहा, जिसने चार योजनाओं के जरिए करीब 30 करोड़ रुपये के 11.02 लाख शेयर खरीदे. वहीं, टाटा म्यूचुअल फंड ने तीन योजनाओं के माध्यम से 25.1 करोड़ रुपये के 9.22 लाख शेयरों की खरीदारी की.

IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और विस्तार में होगा

कंपनी ने आईपीओ के लिए 259 से 272 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 4,438 करोड़ रुपये था.

इस आईपीओ में 354.77 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए, जबकि 37.03 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की गई. ओएफएस के तहत प्रमोटर अंकुर अग्रवाल अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे.

नए शेयर जारी करने से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा कंपनी और उसकी प्रमुख सब्सिडियरी सफायर क्रॉप साइंस (Saffire Crop Science) का कर्ज चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में इस्तेमाल किया जाएगा. शेष रकम का उपयोग अधिग्रहण के जरिए कारोबार बढ़ाने, रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

1994 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

नई दिल्ली मुख्यालय वाली क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन की स्थापना 1994 में हुई थी. कंपनी फसल सुरक्षा उत्पादों, बीजों और कृषि इनपुट के कारोबार में सक्रिय है. इसके पोर्टफोलियो में हर्बीसाइड, फंगीसाइड और कीटनाशकों के अलावा बायो-प्रोटेक्टेंट, बायो-स्टिमुलेंट, लिक्विड फर्टिलाइजर, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर और माइक्रोन्यूट्रिएंट जैसे उत्पाद शामिल हैं. कंपनी का बीज कारोबार भी काफी व्यापक है, जिसमें खेतों में उगाई जाने वाली फसलें, सब्जियां और फूलों के बीज शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड डील नहीं हुई तो भारत पर 25% अमेरिकी टैरिफ, समझौता होने पर 17% तक रहेगी दर

अमेरिका का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है. फरवरी में दोनों देशों के बीच एक फ्रेमवर्क समझ बनी थी, लेकिन इसे अंतिम समझौते में तब्दील नहीं किया जा सका है.

9 hours ago

SEBI ने बदले KYC नियम, अब बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज; 24 दिसंबर से नए नियम लागू

सेबी ने बुधवार को जारी सर्कुलर में कहा कि अलग-अलग कैपिटल मार्केट मध्यस्थों के लिए जरूरी समान पूरक ग्राहक जानकारी अब KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसियों (KRA) के स्तर पर केंद्रीकृत की जाएगी.

11 hours ago

यूरिया उत्पादन बढ़ाने के लिए 54,000 करोड़ रुपये का निवेश, सरकार ने 6 प्लांट परियोजनाओं को दी मंजूरी

सरकार की इस पहल का उद्देश्य घरेलू यूरिया उत्पादन बढ़ाकर आयात पर निर्भरता कम करना और किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है. नए संयंत्रों से रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 26,000 के पार, बाजार में तेजी के संकेत; आज इन शेयरों में दिखेगी हलचल

बुधवार को सेंसेक्स 1,502 अंक और निफ्टी करीब 470 अंक की जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए थे. अब निवेशकों की नजर इस तेजी को आगे बनाए रखने पर रहेगी.

12 hours ago

भारत के छोटे कारोबारियों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा रहा अमेजन, 27 अरब डॉलर पहुंचा निर्यात

भारत के 2.4 लाख से अधिक उद्यमी और छोटे कारोबारी अमेजन के ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पाद बेच रहे हैं. पिछले एक साल में निर्यातकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है.

1 day ago


बड़ी खबरें

AI शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेश की वापसी से भारत का निवेश आकर्षण बढ़ा: मोतीलाल ओसवाल

16 अक्टूबर के बाद एक महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 9 अरब डॉलर का निवेश किया. घरेलू कंपनियों की मजबूत कमाई और बेहतर आर्थिक स्थिति से भी भारतीय बाजार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं.

4 hours ago

जोमैटो के पूर्व CEO राकेश रंजन को उबर ने बनाया भारत और दक्षिण एशिया का प्रेसिडेंट

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, राकेश रंजन एशिया पैसिफिक के रीजनल जनरल मैनेजर डोम टेलर (Dom Taylor) को रिपोर्ट करेंगे. उबर से जुड़ने से पहले वह एलन ऑनलाइन (Allen Online) में CEO के पद पर कार्यरत थे.

4 hours ago

एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट्स ने बॉम्बे HC में दी चुनौती, मांगा 65 करोड़ रुपये का हर्जाना

एन चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है. पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी पुनर्नियुक्ति होने पर वह फरवरी 2032 तक इस पद पर बने रहेंगे.

7 hours ago

RBI 27 नवंबर को 33,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की अंडरराइटिंग के लिए करेगा नीलामी

यह नीलामी केंद्र सरकार की ओर से इन प्रतिभूतियों को दोबारा जारी करने की प्रस्तावित प्रक्रिया से पहले आयोजित की जा रही है. इसमें तीन सरकारी बॉन्ड और एक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) शामिल होंगे.

6 hours ago

ऑफिस मार्केट में बढ़ेगी रौनक, 2028 तक 90% के करीब पहुंच सकती है ऑक्यूपेंसी; GCCs से मिलेगी मांग को मजबूती

ICRA ने वित्त वर्ष 2027-28 में देश के छह प्रमुख ऑफिस बाजारों में नेट ऑफिस एब्जॉर्प्शन 62-64 मिलियन वर्ग फुट रहने का अनुमान जताया है.

6 hours ago