✕

होम / बिजनेस / भारत के छोटे कारोबारियों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा रहा अमेजन, 27 अरब डॉलर पहुंचा निर्यात

भारत के छोटे कारोबारियों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा रहा अमेजन, 27 अरब डॉलर पहुंचा निर्यात

भारत के 2.4 लाख से अधिक उद्यमी और छोटे कारोबारी अमेजन के ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पाद बेच रहे हैं. पिछले एक साल में निर्यातकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

ई-कॉमर्स के जरिए भारतीय उत्पादों की वैश्विक बाजारों तक पहुंच लगातार बढ़ रही है. बुधवार को अमेजन (Amazon) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के निर्यात कार्यक्रम ‘अमेजन ग्लोबल सेलिंग’ के माध्यम से भारत से कुल ई-कॉमर्स निर्यात 27 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. कंपनी ने 2030 तक भारत से 80 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात संभव बनाने का लक्ष्य रखा है.

अमेजन के अनुसार, 2015 में शुरू हुए इस कार्यक्रम से अब तक 2.4 लाख से अधिक भारतीय निर्यातक जुड़ चुके हैं. इन कारोबारियों ने दुनिया भर के अमेजन मार्केटप्लेस पर एक अरब से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद बेचे हैं. पिछले एक साल में कार्यक्रम से जुड़े निर्यातकों की संख्या में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर देश के 28 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और 200 से अधिक शहरों के विक्रेता मौजूद हैं.

अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा, यूएई, फ्रांस, इटली और स्पेन सहित 18 से अधिक अंतरराष्ट्रीय अमेजन स्टोर के जरिए भारतीय कारोबारी विदेशी ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं. निर्यातकों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान प्रमुख राज्यों में शामिल हैं.

MSME के लिए निर्यात की पूरी प्रक्रिया आसान बना रही है अमेजन
अमेजन ग्लोबल सेलिंग इंडिया के प्रमुख श्रीनिधि कलवापुडी ने बिजनेसवर्ल्ड हिंदी से बातचीत के दौरान बताया कि कंपनी MSME और छोटे कारोबारियों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए निर्यात की पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर काम कर रही है. इसके तहत कारोबारियों को उत्पादों की सही कैटेगरी चुनने, लॉजिस्टिक्स, सामान के भंडारण, FBA (Fulfilment by Amazon), विज्ञापन और प्रोडक्ट कैटलॉग तैयार करने तक में मदद दी जाती है. कंपनी के मुताबिक, छोटे कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार शुरू करने के दौरान यह समझने में परेशानी होती है कि किस बाजार में किस उत्पाद की मांग है, बिक्री कैसे बढ़ाई जाए, विज्ञापन किस तरह किया जाए और अपने सेलर अकाउंट का प्रबंधन कैसे किया जाए. इन चुनौतियों को देखते हुए अमेजन कारोबारियों को पूरी प्रक्रिया में चरणबद्ध तरीके से सहायता देता है, ताकि उन्हें निर्यात के दौरान अलग-अलग सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और वे आसानी से अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार में बेच सकें.

श्रीनिधि ने बताया कि कंपनी 2030 तक 80 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य की दिशा में एआई आधारित नवाचार, कारोबारियों की क्षमता बढ़ाने और साझेदारियों को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.

कपड़ा और होम टेक्सटाइल बने निर्यात की ग्रोथ के बड़े आधार

श्रीनिधि ने बताया कि अमेजन ग्लोबल सेलिंग के लिए 2026 में होम टेक्सटाइल और ऐपरल प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभरे हैं. पिछले 10 वर्षों में ऐपरल श्रेणी ने 23 फीसदी और होम श्रेणी ने 30 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की है. इस क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ने उत्तर प्रदेश के भदोही में क्लस्टर आधारित पहल शुरू की है. इसका उद्देश्य कालीन उद्योग की क्षमता को सामने लाना और नए निर्यातकों को प्लेटफॉर्म से जोड़ना है. कंपनी ने ऐपरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (AEPC), कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) और द कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (Texprocil) के साथ भी समझौता किया है.

उनके मुताबिक, कपड़ा मंत्रालय के साथ सहयोग और उद्योग संगठनों के साथ ये पहल भारत सरकार के 2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात लक्ष्य के अनुरूप हैं.

हेल्थ और पर्सनल केयर श्रेणी में सबसे तेज वृद्धि

अमेजन ग्लोबल सेलिंग पर पिछले 10 वर्षों में हेल्थ और पर्सनल केयर श्रेणी ने 45 फीसदी की CAGR के साथ सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है. इसके बाद ग्रॉसरी में 44 फीसदी, ब्यूटी में 42 फीसदी, टॉयज में 35 फीसदी, होम में 30 फीसदी, फर्नीचर में 27 फीसदी और ऐपरल में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है.

छोटे शहरों से भी बढ़ रहा निर्यात

अमेजन के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से 2026 की तीसरी तिमाही तक कई छोटे शहरों के निर्यातकों ने उल्लेखनीय बिक्री दर्ज की. तमिलनाडु के इरोड के निर्यातकों की बिक्री 12.15 करोड़ डॉलर और कांचीपुरम की बिक्री 2.9 करोड़ डॉलर से अधिक रही. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से 8.3 करोड़ डॉलर, कानपुर से 3.5 करोड़ डॉलर और आगरा से 3.4 करोड़ डॉलर की बिक्री दर्ज की गई.

गुजरात के आणंद और कच्छ के निर्यातकों ने क्रमशः 6.9 करोड़ डॉलर और 3.1 करोड़ डॉलर की बिक्री की. वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार के निर्यातकों की बिक्री 5.6 करोड़ डॉलर, हरियाणा के पानीपत की 5.1 करोड़ डॉलर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की 4 करोड़ डॉलर से अधिक रही.

दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में सबसे ज्यादा निर्यातक

अमेजन ग्लोबल सेलिंग पर दिल्ली-एनसीआर के 36,000 से अधिक निर्यातक जुड़े हैं. राजस्थान में इनकी संख्या 32,500 से ज्यादा और उत्तर प्रदेश में 29,000 से अधिक है. गुजरात में 28,000 से ज्यादा, महाराष्ट्र में 23,500 से अधिक और हरियाणा में 12,500 से ज्यादा निर्यातक इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में 9,500 से अधिक, उत्तराखंड में 9,000 से ज्यादा, तमिलनाडु में 7,500 से अधिक और कर्नाटक में 7,000 से ज्यादा निर्यातक जुड़े हैं. पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी निर्यातकों की संख्या बढ़ रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अंधेरे में हुई डील: माइनोरिटी शेयरधारकों को रखा गया बाहर

APL Apollo ने टाटा स्टील के कारोबारों को खरीदने के लिए 28,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया. टाटा स्टील ने इसी पैसे का इस्तेमाल APL Apollo को खरीदने के लिए किया. इस अधिग्रहण की कीमत कंपनी के माइनोरिटी शेयरधारकों को चुकानी पड़ रही है.

2 hours ago

एल्युमीनियम की सप्लाई पर संकट, 38 साल में सबसे बड़ा प्रीमियम; LME ने बदले नियम

नए नियमों के तहत, जिन ट्रेडर्स या संस्थाओं के पास कुल उपलब्ध स्टॉक का 30 से 80 फीसदी हिस्सा होगा, उन्हें रोजाना अपना स्टॉक पिछले दिन की कैश कीमत के 0.50 फीसदी की निर्धारित दर पर बाजार में उधार देना होगा.

3 hours ago

मेट्रो कोच निर्माण कारोबार में उतरेगी Jupiter Wagons, शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट

बुधवार को कंपनी की नई कारोबारी योजना की जानकारी सामने आने के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान यह 20 फीसदी उछलकर 222.50 रुपये पर पहुंच गया और अपर सर्किट लग गया.

4 hours ago

डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने की तैयारी में RBI, UPI और बैंक कार्ड को खुद बंद-चालू कर सकेंगे ग्राहक

ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए RBI ने जारी किया नया ड्राफ्ट, ग्राहकों को मिलेगी डिजिटल पेमेंट पर पूरी निगरानी की सुविधा; ट्रांजेक्शन लिमिट से लेकर पेमेंट का समय तक कर सकेंगे तय

5 hours ago

लेंसकार्ट पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने लगाए 920 करोड़ रुपये

विदेशी निवेशकों ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 1.26 करोड़ से ज्यादा शेयर थोक सौदों के जरिए खरीदे हैं. गोल्डमैन सैक्स ने अपनी सहयोगी कंपनियों के माध्यम से 65.21 लाख शेयर खरीदे, जबकि फ्रांस की सोसाइटी जनरल ने 61.76 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया. इस सौदे की कुल कीमत 920.58 करोड़ रुपये रही.

8 hours ago


बड़ी खबरें

एल्युमीनियम की सप्लाई पर संकट, 38 साल में सबसे बड़ा प्रीमियम; LME ने बदले नियम

नए नियमों के तहत, जिन ट्रेडर्स या संस्थाओं के पास कुल उपलब्ध स्टॉक का 30 से 80 फीसदी हिस्सा होगा, उन्हें रोजाना अपना स्टॉक पिछले दिन की कैश कीमत के 0.50 फीसदी की निर्धारित दर पर बाजार में उधार देना होगा.

3 hours ago

अंधेरे में हुई डील: माइनोरिटी शेयरधारकों को रखा गया बाहर

APL Apollo ने टाटा स्टील के कारोबारों को खरीदने के लिए 28,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया. टाटा स्टील ने इसी पैसे का इस्तेमाल APL Apollo को खरीदने के लिए किया. इस अधिग्रहण की कीमत कंपनी के माइनोरिटी शेयरधारकों को चुकानी पड़ रही है.

2 hours ago

भारत के छोटे कारोबारियों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा रहा अमेजन, 27 अरब डॉलर पहुंचा निर्यात

भारत के 2.4 लाख से अधिक उद्यमी और छोटे कारोबारी अमेजन के ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पाद बेच रहे हैं. पिछले एक साल में निर्यातकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है.

1 hour ago

33 हजार करोड़ के दिल्ली-करनाल कॉरिडोर को NHAI की मंजूरी, TOD पॉलिसी से खुलेंगे रियल एस्टेट विकास के रास्ते

दिल्ली-पानीपत-करनाल के बीच 136.3 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को NHAI की मंजूरी, 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य; रियल एस्टेट और कारोबारी गतिविधियों को भी मिल सकती है रफ्तार

1 hour ago

मेट्रो कोच निर्माण कारोबार में उतरेगी Jupiter Wagons, शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट

बुधवार को कंपनी की नई कारोबारी योजना की जानकारी सामने आने के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान यह 20 फीसदी उछलकर 222.50 रुपये पर पहुंच गया और अपर सर्किट लग गया.

4 hours ago