होम / ऑटोमोबाइल / Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की प्रीमियम मिड-साइज SUV Sierra का Dark Edition अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से ₹20.59 लाख के बीच है. कंपनी ने इस एडिशन में मुख्य तौर पर डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव किए हैं. इसे पूरी तरह ब्लैक एक्सटीरियर और ब्लैक-पर्पल केबिन थीम के साथ पेश किया गया है, जिससे यह स्टैंडर्ड Sierra से अलग नजर आती है.

ब्लैक थीम में एक्सटीरियर

Sierra Dark Edition को Friesian Black पेंट में पेश किया गया है. SUV के फ्रंट और रियर बंपर की स्किड प्लेट्स पर Satin Midnight Black फिनिश दी गई है. इसमें  19-इंच Jet Piano Black अलॉय व्हील मिलते हैं, जिनमें डायमंड-कट डिजाइन और टिंटेड ब्लैक फिनिश है.

इसके अलावा फ्रंट और रियर के Tata लोगो को Piano Black और Dark Chrome फिनिश दी गई है. ग्रिल पर Sierra बैज और फ्रंट डोर व टेलगेट पर दिए गए Sierra मैस्कॉट को भी डार्क फिनिश मिलती है. फ्रंट फेंडर पर Dark Edition की पहचान के लिए अलग बैज दिया गया है.

ब्लैक-पर्पल इंटीरियर

Sierra Dark Edition के केबिन में Violet Eclipse थीम दी गई है. इसमें ब्लैक बेस के साथ सीटों, डैशबोर्ड, आर्मरेस्ट और डोर इंसर्ट पर Granite Black आर्ट लेदर का इस्तेमाल किया गया है. केबिन में पर्पल स्टिचिंग और पर्पल इंसर्ट के साथ फ्रंट कंसोल पर Purple Satin Chrome फिनिश मिलती है. स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर Piano Black और डोर हैंडल के अंदर Dark Chrome डिटेलिंग दी गई है. फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर भी Dark ग्राफिक्स मिलते हैं.

छह वेरिएंट में उपलब्ध

कंपनी ने Sierra Dark Edition को केवल टॉप वेरिएंट तक सीमित नहीं रखा है. इसे Pure L, Pure L(O), Pure+ L, Adventure+ L, Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. हालांकि, यह Smart+ L वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है. वेरिएंट के अनुसार फीचर्स में अंतर है. Pure L Dark में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर ऑडियो, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS और लेदरेट सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Pure L(O) में पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जुड़ते हैं, जबकि Pure+ L में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, थाई सपोर्ट एक्सटेंशन, बॉस मोड और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है.

Adventure+ L वेरिएंट में 360-डिग्री SVS HD कैमरा, 4Sight विजिबिलिटी, Superglide Suspension और टेरेन मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. Accomplished वेरिएंट में Level 2 ADAS, HypAR HUD और 12-स्पीकर JBL Black Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम दिया गया है. वहीं, Accomplished+ में Horizon View ट्रिपल स्क्रीन, Level 2+ ADAS और एडवांस्ड लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

तीन इंजन ऑप्शन, मैकेनिकल बदलाव नहीं

Dark Edition में कंपनी ने कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. यानी इसमें स्टैंडर्ड Sierra वाले ही इंजन और गियरबॉक्स मिलते हैं. इसमें 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.5-लीटर Kryojet डीजल और 1.5-लीटर Hyperion टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. वेरिएंट के आधार पर 6-स्पीड मैनुअल, पेट्रोल के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक, डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और टर्बो-पेट्रोल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

डिजाइन पर ज्यादा फोकस

Sierra Dark Edition में कंपनी ने पावरट्रेन के बजाय एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन को अलग पहचान देने पर फोकस किया है. ब्लैक पेंट, डार्क क्रोम बैजिंग, ब्लैक अलॉय व्हील और ब्लैक-पर्पल केबिन इसे रेगुलर Sierra से अलग बनाते हैं. कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹20.59 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

5 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 hour ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

1 hour ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

3 hours ago