✕

होम / ऑटोमोबाइल / निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में अपनी बिक्री की रफ्तार बरकरार रखी है. कंपनी ने अक्टूबर में सालाना आधार पर 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. इसके साथ ही निसान ने लगातार आठवें महीने घरेलू बाजार में सालाना आधार पर बिक्री बढ़ने का सिलसिला जारी रखा है. कंपनी के मुताबिक, उसके नए उत्पादों, बढ़ते डीलर नेटवर्क और ग्राहकों की प्रतिक्रिया से बिक्री को मजबूती मिली है.

निसान मोटर इंडिया के अनुसार, अक्टूबर 2025 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,402 कारों की थोक बिक्री की थी, जबकि अक्टूबर 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 3,600 यूनिट्स पर पहुंच गया. वहीं, जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री की.

अक्टूबर में 4,710 वाहनों का निर्यात

कंपनी ने अक्टूबर 2026 में 4,710 वाहनों का निर्यात भी किया. निसान भारत में वाहनों का निर्माण कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. कंपनी अपनी 'वन कार, वन वर्ल्ड' रणनीति के तहत भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप वाहन तैयार कर रही है.

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि अक्टूबर में घरेलू बाजार में 50 फीसदी की सालाना वृद्धि निसान ब्रांड पर ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और भारत में कंपनी की प्रगति को दर्शाती है.

उन्होंने कहा कि जनवरी से अक्टूबर के बीच घरेलू और निर्यात बाजारों में 85,124 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो और डीलर नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और अनुभव उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है. निर्यात बाजार में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डीलरों, वितरकों और ग्राहकों का आभार जताया.

मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेक्टॉन पर दांव

निसान के मुताबिक, कंपनी के बढ़ते उत्पाद पोर्टफोलियो में मैग्नाइट, ग्रेवाइट और नई टेक्टॉन शामिल हैं. कंपनी को इन मॉडलों के प्रति ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

कंपनी की नई एसयूवी टेक्टॉन को निसान के एसयूवी डिजाइन और तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें जापानी शिल्प कौशल, आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर सुविधाएं देने पर जोर दिया गया है.

निसान को उम्मीद है कि मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेक्टॉन जैसे मॉडल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उसकी स्थिति मजबूत करने और भविष्य में कारोबार की वृद्धि में अहम भूमिका निभाएंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

3 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

49 minutes ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

2 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

1 hour ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

2 hours ago