✕

होम / ऑटोमोबाइल / MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच JSW MG Motor India ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की है. दरअसल, कंपनी MG Windsor EV और MG ZS EV पर कई बड़े फायदे दे रही है, जिसमें 1 साल तक फ्री पब्लिक चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का डिस्काउंट शामिल है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 20 मई तक ही उपलब्ध रहेगा. कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आकर्षित करना है. तो आइए इन ऑफर्स के साथ आपको कार की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

MG Windsor EV पर कई फायदे, फ्री चार्जिंग का भी ऑफर

MG Windsor EV खरीदने वाले ग्राहकों को ₹35,000 तक का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है. इसके साथ ही 1 साल तक फ्री पब्लिक चार्जिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इस इलेक्ट्रिक कार में 100 kW की मोटर दी गई है, जो 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

दो बैटरी पैक विकल्प के साथ आती है कार

MG Windsor EV दो बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें पहली 38 kWh बैटरी पैक, जिसकी रेंज 332 किलोमीटर है और दूसरी  52.9 kWh Pro वेरिएंट, जिसकी रेंज 449 किलोमीटर तक है. कंपनी का कहना है कि छोटा बैटरी पैक शहर में रोजाना उपयोग के लिए बेहतर है, जबकि बड़ा बैटरी पैक लंबी दूरी की यात्रा के लिए ज्यादा उपयुक्त है.

BaaS मॉडल से कम हुई शुरुआती कीमत

MG Windsor EV को कंपनी बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत भी पेश कर रही है. इस मॉडल में कार की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है, लेकिन बैटरी उपयोग के लिए ₹3.9 प्रति किलोमीटर चार्ज देना होगा. कंपनी का उद्देश्य EV को अधिक किफायती बनाकर ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है.

ग्राहकों के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी जैसे बड़े फायदे

MG Windsor EV के साथ पहले मालिक को लाइफटाइम बैटरी वारंटी का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी 3-60 Assured Buyback प्लान भी दे रही है, जिससे रीसेल वैल्यू को लेकर ग्राहकों की चिंता कम हो सके. BaaS के बिना इस मॉडल की कीमत ₹14 लाख से शुरू होती है, जबकि बड़े बैटरी वेरिएंट की कीमत ₹18.50 लाख तक जाती है.

MG ZS EV पर ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

461 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग फीचर

MG ZS EV में 50.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज लगभग 461 किलोमीटर है. कंपनी का दावा है कि यह कार केवल 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है.

EV बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा दांव

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच MG का यह ऑफर बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है. फ्री चार्जिंग, बैटरी वारंटी और आकर्षक डिस्काउंट जैसे ऑफर नए खरीदारों के लिए EV को और ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, MG का यह कदम EV अपनाने की शुरुआती बाधाओं को कम करने की कोशिश है. चार्जिंग कॉस्ट और बैटरी लाइफ को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता को दूर करना इस रणनीति का मुख्य फोकस है, ताकि ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

6 days ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago