होम / ऐसा भी होता है / नौकरी के लिए नायाब तरीका, सैलरी नहीं बॉस को ही दिया पैसा!

नौकरी के लिए नायाब तरीका, सैलरी नहीं बॉस को ही दिया पैसा!

नौकरी की तलाश कितनी मुश्किल हो सकती है, यह तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी आवेदक ने नौकरी पाने के लिए पैसे देने से लेकर डिलीवरी बॉय तक बनने को तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरी मिलना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. किसी को कॉलेज से निकलते ही जॉब मिल जाती है तो कई सालों तक जॉब की तलाश में भटकते रहते हैं. इस दौरान लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते हैं जिससे उन्हें जॉब मिल जाए. इसका एक उदाहरण बेंगलुरु में सामने आया है. यहां एक शख्स ने नौकरी हासिल करने के लिए कंपनी के मालिक को अनोखा ऑफर भेजा है. इस शख्स ने न सिर्फ कंपनी में काम करने के लिए आवेदन किया बल्कि फाउंडर को यह भी कहा कि अगर उन्हें नौकरी मिल जाती है तो वे उन्हें $500 (लगभग 41,000 रुपये) देंगे.

आवेदक ने मैसेज में क्या लिखा?

मैसेज में, आवेदक ने कहा कि अगर उन्हें Wingify में नौकरी मिल जाती है तो वे चोपड़ा को $500 (लगभग 41,000 रुपये) देंगे. साथ ही ये भी कहा कि अगर वो अपने काम को साबित नहीं कर पाते हैं, तो कंपनी उन्हें पहले हफ्ते के बाद ही निकाल सकती है और वो दिए हुए पैसे वापस नहीं मांगेंगे. पारस चोपड़ा के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिली. कुछ लोगों ने इस शख्स की हिम्मत और जुनून की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इस तरीके को गलत बताया.

अनोखे ऑफर से प्रभावित हुए पारस चोपड़ा

सॉफ्टवेयर कंपनी Wingify के फाउंडर और चेयरमैन पारस चोपड़ा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है. चोपड़ा ने बताया कि आवेदक का कहना है कि अगर उसे सॉफ्टवेयर कंपनी में काम पर रखा जाता है तो वे चोपड़ा को $500 (41,000 रुपये) का भुगतान करेंगे. चोपड़ा ने आवेदक से प्राप्त मैसेज का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि वे जाहिर तौर पर पैसे नहीं लेंगे लेकिन फिर भी इस पिच से प्रभावित हैं.

एक शख्स ने डिलीवरी बॉय बनकर भेजा सीवी

नौकरी पाने के यह तरीका नया नहीं है इससे पहले भी एक शख्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसने जोमैटो डिलीवरी बॉय बनकर कंपनियों को अपना रेज्यूमे भेजने का काम किया है. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई सुर्खियों में आ गई. शख्स का नाम अमन खंडेलवाल है और उसने कंपनियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोमैटो डिलीवरी बॉय का ड्रेस पहना और पेस्ट्री बॉक्स में कंपनियों को अपना  रेज्यूमे दे आता था. अमन का यह तरीका लोगों का काफी पसंद आया था.

इंटर्नशिप के लिए खोजा अनोखा तरीका

कई बार कोर्स पूरा करने के बाद इंटर्नशिप के लिए चांस मिलने में देरी होती है, जिसके चलते जॉब मिलना मुश्किल हो जाता है. एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा था. जिसके चलते उसने एक अनोखा तरीका खोजा. हाल ही में अमेरिकी कंपनी एंटीमेटल के CEO को एक आवेदक ने CV और लेटर के साथ एक पिज्जा भेजा था. लेटर में आवेदक ने बताया कि उसे कंपनी में इंटर्न के रूप में क्यों हायर किया जाना चाहिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago