✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड कप टीम के कई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म, ऐसे कैसे बनेंगे वर्ल्ड चैंपियन?

T20 वर्ल्ड कप टीम के कई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म, ऐसे कैसे बनेंगे वर्ल्ड चैंपियन?

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुने जाने के बाद से IPL में कई भारतीय खिलाड़ियों के आउट ऑफ फॉर्म होने से फैंस की चिंताएं बढ़ गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में कई धुरंधरों को शामिल किया गया है. टीम के चुने जाने के बाद से ही टीम की पोल खुल गई है. IPL में 15 में से अधिकतर खिलाड़ियों की फॉर्म की गाड़ी बेपटरी हो गई है. विराट कोहली, नंबर एक टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर लगभग सभी चयनित खिलाड़ी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, सबसे अधिक चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फार्म की है, जो स्पिन के विरुद्ध सर्वाधिक संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. साथ ही उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी पूरे सत्र में बल्लेबाजी के दौरान जूझते नजर आए हैं.

ओपनिंग जोड़ी का संघर्ष जारी

यशस्वी जायसवाल इस सत्र में शुरुआत से ही शॉट गेंद पर पुल लगाने के प्रयास में कई बार फंसते दिखे हैं. ऐसे में विरोधी खिलाड़ी उनकी इस कमजोरी पर जरूर ध्यान रखेंगे. चयन के बाद से उन्होंने केवल एक अर्धशतकीय पारी खेली है, हालांकि इस मैच में भी केवल सात रन पर उनका कैच छूट गया था. उन्होंने तीन मैचों में केवल 95 रन ही बनाए हैं. ऐसा ही हाल कप्तान रोहित शर्मा का भी रहा है. चयन के बाद से उनका स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय़ बन गया है. विशेषकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ वह सबसे ज्यादा संघर्ष करते दिखे हैं. चार मैचों में उन्होंने 46 गेंदें खेली हैं, लेकिन वह सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं.

IPL 2024: स्ट्राइक रेट में कोहली को भी पीछे छोड़ा, जानते हैं कितनी इस खिलाड़ी की नेटवर्थ?

फिसड्डी साबित हो रहे हैं ऑलराउंडर

भारतीय टीम में इस बार चार आलराउंडर हार्दिक, शिवम, जडेजा और अक्षर चुने गए हैं. रोहित के साथ केमिस्ट्री के अलावा हार्दिक का बल्ले से भी संघर्ष पूरे आइपीएल सत्र में देखने को मिला है. टीम में चयन होने के बाद से हार्दिक चार मैचों में तीन रन ही बना सके हैं. चयन से पहले शानदार लय में चल रहे शिवम दुबे ने भी चार मैचों में केवल 39 रन बनाए हैं. जडेजा भी केवल एक मैच में विकेट ले सके हैं. बल्ले से भी केवल उसी मैच में योगदान दिया है.

सुपर फॉर्म में चल रहे हैं ये 3 खिलाड़ी 

भारतीय टीम के शीर्ष बल्लेबाज विराट के सिर जहां ऑरेंज कैप सजी है, बुमराह के नाम पर्पल कैप है. चयन के बाद से कोहली ने तीन पारियों में 161 रन बनाए हैं. स्पिन के विरुद्ध स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार उठ रहे सवालों का जवाब भी कोहली ने स्लॉग स्विप से ढूंढ़ लिया है. वहीं, बुमराह ने चयन के बाद अब तक चार मैचों में 90 गेंदों में केवल 97 रन देकर छह विकेट चटकाए हैं. सूर्या भी अच्छी लय में हैं, उन्होंने चार मैचों में 169 रन बनाए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

6 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

41 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

10 hours ago