✕

होम / बिजनेस / पांचवें चरण के सबसे अमीर कैंडिडेट BJP के Anurag Sharma के बारे में कितना जानते हैं आप?

पांचवें चरण के सबसे अमीर कैंडिडेट BJP के Anurag Sharma के बारे में कितना जानते हैं आप?

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की समाप्ति के साथ ही पांचवें चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में झांसी से BJP कैंडिडेट अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. शर्मा के पास 212 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. जबकि हमीरपुर सीट से मैदान में उतरे अल हिन्द पार्टी के धर्मराज के पास मात्र 20 हजार रुपए की कुल संपत्ति है. इसमें 20 हजार रुपए कैश और 500 रुपए बैंक में जमा हैं. कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की रायबरेली सीट पर वोटिंग 5वें चरण में ही होनी है. रायबरेली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की लखनऊ, जालौन, गोंडा, मोहनलालगंज, और अमेठी के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी जनता इसी चरण में करेगी.

विदेश में की है पढ़ाई 
इस चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी अनुराग शर्मा की बात करें, तो वह इस सीट से पार्टी के मौजूदा सांसद हैं. नेताओं की जन्मकुंडली रखने वाली वेबसाइट मायनेता डॉट कॉम के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2013 - 2014 में उनकी इनकम 4,71,45,859 रुपए थी. इसी तरह, 2014 - 2015 में 3,24,46,707, 2015 - 2016 में 4,32,72,698, 2016 - 2017 में 2,75,51,726 और 2017 - 2018 में 4,43,39,588 रुपए कमाई की जानकारी ITR में दी थी. वहीं, संसद की वेबसाइट के अनुसार, शर्मा BA, MA किया हैं. उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के साथ-साथ हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है. वह राजनेता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं.

इन फंड्स में किया है निवेश
अनुराग शर्मा की पत्नी का नाम पूनम शर्मा है और उनकी दो बेटियां हैं. BJP कैंडिडेट के पास जहां 3 लाख से ज्यादा कैश है, वहीं उनकी वाइफ के पास 4,50,000 रुपए की नकदी है. दोनों ने Bonds, Debentures और Shares में करीब 14 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है. उनके पास Birla B. Fund Unit NO- 5181.347, Fekelin India Iktivi Fund Unit, Kotek Amjing Liqude Fund, ABSL Short Term Oportuniti Fund, Shakti Press Limited Fund, Relince Short Term Fund और kotek Amjing Ikviti Sceem Fund सहित कई कंपनियों के फंड हैं. अनुराग शर्मा के पास 5 लाख रुपए की LIC की एक पॉलिसी की है. जबकि वाइफ के पास LIC और HDFC लाइफ की 5-5 लाख की इंश्योरेंस पॉलिसी है. 

दोनों के नाम कई प्रॉपर्टी
भाजपा प्रत्याशी के पास एक Honda Accord कार और एक ट्रक है. पति-पत्नी दोनों के पास कुल 2,92,65,914 की ज्वेलरी है. अनुराग शर्मा और उनकी पत्नी के नाम 3-3 कृषि भूमि हैं, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक है. इसके अलावा शर्मा के पास पांच करोड़ रुपए से अधिक मूल्य वालीं 4 गैर-कृषि भूमि हैं. इतना ही नहीं, उनके पास करीब साढ़े आठ करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग भी है. शर्मा दंपत्ति के पास 62 करोड़ रुपए मूल्य से अधिक की 10 रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी हैं. वहीं, उन पर करीब एक करोड़ की देनदारी भी है. अनुराग शर्मा ने हलफनामे में बताया है कि उनके खिला कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

इस कंपनी से जुड़ा है नाता
अनुराग शर्मा Shree Baidyanath Ayurved Bhawan Pvt.Ltd के फाउंडर Vaidyaraj Pt. Ramnarayan Sharma के परिवार से ताल्लुख रखते हैं. वह आयुर्वेद के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं. Baidyanath Jhansi ब्रांच के चीफ एग्जीक्यूटिव के तौर पर अनुराग शर्मा ने कई उल्लेखनीय कार्य किए. उन्होंने कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करके कंपनी को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. शर्मा आयुर्वेद और कंपनी के प्रचार के सिलसिले में कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं, इसमें France, Spain, Holland, U.S.A. और Britain शामिल है. आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

8 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

6 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

40 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

10 hours ago