होम / ऐसा भी होता है / कुत्ते को दे दी कार चलाने के लिए, खुद बनाता रहा वीडियो; अब बुरी तरह फंस गया

कुत्ते को दे दी कार चलाने के लिए, खुद बनाता रहा वीडियो; अब बुरी तरह फंस गया

रील्स बनाने के चक्कर में एक व्यक्ति अपनी जान को जोखिम में डाल देता है. दरअसल, वह व्यक्ति अपने कुत्ते के साथ कार में जा रहा होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. आए दिन ऐसे रील्स वायरल होते रहते हैं, जिसके बाद उसे बनाने वाले को लेने के देने पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है.

रील्स बनाने के चक्कर में अजीबो-गरीब हरकत
रील्स बनाने के चक्कर में एक व्यक्ति अपनी जान को जोखिम में डाल देता है. दरअसल, वह व्यक्ति अपने कुत्ते के साथ कार में जा रहा होता है, तभी स्टेयरिंग कुत्ते को थमा देता है और खुद उसका वीडियो बनाने लगता है. यह जोखिम भरा काम वह बड़े मजे से कर रहा होता है. उसे इसका अंदाजा भी नहीं होता कि उसके साथ आगे क्या हो सकता है, लेकिन अब उसे लेने के देने पड़ रहे हैं.

शख्स की उम्र 35 साल
यह घटना इजरायल के जेरूसलम की है. व्यक्ति की उम्र 35 साल बताई जा रही है. व्यक्ति ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते यह वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम से लेकर वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया. यह वीडियो जब ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचा तो उसने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की. 

 

थोड़ी सी चूक से जा सकती थी जान
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि 35 वर्षीय शख्स ने कैसे अपने कुत्ते के हाथ में स्टेयरिंग थमा दी और फिर बड़े मजे से वीडियो शूट करने लगा. वो कुत्ता भी मजे से स्टेयरिंग घुमा रहा होता है. थोड़ी सी भी चूक से शख्स की जान सकती थी. फेमस होने के चक्कर में लोगों को इस तरह के खतरे से नहीं खेलना चाहिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

अडानी के अमेरिकी नियामकों के साथ शांत समझौता करने की संभावना

उच्च दांव वाला DOJ–SEC मामला “नो-एडमिशन” समझौते की ओर बढ़ रहा है, जो वाशिंगटन और भारत के सबसे शक्तिशाली व्यापारिक साम्राज्यों में से एक के बीच एक संतुलित रीसेट का संकेत देता है.

3 hours ago

उद्योग जगत के दिग्गजों ने लॉन्च की Daksham Capital, प्रीमियम फैमिली ऑफिस और वित्तीय सेवा फर्म

भारत में 2035 तक सर्विसेबल वेल्थ पूल के लगभग 9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना के बीच, दक्षम् कैपिटल का उद्देश्य बिखरी हुई सलाहकारी सेवाओं को एकीकृत और रिसर्च-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुव्यवस्थित करना है.

4 minutes ago

भारत का विदेशी निवेश उछला, FY26 में 26.7 अरब डॉलर के पार

विशेषज्ञों का मानना है कि ODI में यह तेजी भारतीय कंपनियों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. कंपनियां नए बाजारों और क्षेत्रों में अवसर तलाशते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

23 minutes ago

सर्विस सेक्टर में तेजी, अप्रैल में PMI 58.8 पर पहुंचा

अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में उछाल का सबसे बड़ा कारण मजबूत घरेलू मांग रही. कंपनियों को नए ऑर्डर्स में तेजी देखने को मिली, जिससे कुल बिजनेस गतिविधियों में सुधार हुआ.

51 minutes ago

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

2 hours ago