✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tesla के मिशन इंडिया पर Musk की खामोशी की वजह कहीं लोकसभा चुनाव तो नहीं?

Tesla के मिशन इंडिया पर Musk की खामोशी की वजह कहीं लोकसभा चुनाव तो नहीं?

एलन मस्क पिछले महीने दो दिनों की भारत यात्रा पर आने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने अपनी यात्रा टाल दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में एंट्री को लेकर उत्साहित नजर आने वाले टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Tesla Chief Elon Musk) फिलहाल खामोश हैं. भारत यात्रा टालने के बाद से उन्होंने इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है. टेस्ला जैसी विदेशी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों को आकर्षित करने के लिए मोदी सरकार ने कुछ वक्त पहले नई EV नीति फाइनल की थी. इसके बाद यह लगभग तय हो गया था कि मस्क की Tesla जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी. लेकिन एक ही झटके में पूरी तस्वीर बदल गई. 

टेस्ला ने नहीं दी कोई जानकारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने अब तक अपनी भारत की योजनाओं के बारे में सरकार को नहीं बताया है. एक अधिकारी ने कहा कि वाणिज्यिक फैसलों की घोषणा कंपनियां करती हैं, लेकिन टेस्ला इस मामले में अभी तक खामोश है. उसकी तरफ से सरकार को EV पॉलिसी के तहत अपनी भारत योजना के बारे में कुछ नहीं बताया गया है. बता दें कि एलन मस्क 21-22 अप्रैल को भारत यात्रा पर आने वाले थे. इस दौरान, उनके टेस्ला के प्लान संबंधी घोषणा करने की भी संभावना भी. हालांकि, उन्होंने टेस्ला के दायित्वों का हवाला देकर आखिरी समय में अपनी यात्रा स्थगित कर दी. 

चीन ने जाहिर की थी नाराजगी 
एलन मस्क की खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है. सबसे पहला तो यही कि क्या उन्होंने टेस्ला को भारत लाने की योजना को टाल दिया है? दरअसल, चीन ने टेस्ला के मिशन इंडिया पर कई सवाल खड़े किए थे. एक तरह से उसने टेस्ला के भारत जाने पर नाराजगी भी जाहिर की थी. इस संबंध में ग्लोबल टाइम्स (Global Times) में एक आर्टिकल प्रकाशित हुआ था और इसी के बाद एलन मस्क ने अपना भारत दौरा टाल दिया था. ग्लोबल टाइम्स ने कहा गया था कि टेस्ला के भारत में EV प्लांट लगाने से भारत को जरूर फायदा होगा, लेकिन यह टेस्ला के लिए फायदे का सौदा नहीं रहने वाला. तमाम चुनौतियों के बीच, टेस्ला के लिए भारत के अपरिपक्व बाजार में मुनाफा कमाना कठिन होगा.

इस वजह से तो नहीं किया होल्ड 
अमेरिका के बाद चीन टेस्ला का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. ऐसे में कंपनी का चीन के बजाए भारत पर फोकस करना बीजिंग को बिल्कुल भी रास नहीं आएगा. मस्क पहले चाहते थे कि वह चीन में निर्मित अपनी कारों को भारतीय बाजार में उतारें और संभावनाओं का पता लगाने के बाद यहां प्लांट लगाने का फैसला लें. लेकिन भारत सरकार के इंकार के बाद उनके लिए प्लांट लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा. चीनी सरकार को मस्क की पहली वाली चाहत से कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि उसके चीन में टेस्ला के उत्पादन में ही इजाफा होता. मगर प्लांट लगाने से तस्वीर पूरी तरह पलट सकती है.  
संभव है मस्क चीन को नाराज नहीं करना चाहते और इसलिए उन्होंने मिशन इंडिया को होल्ड पर रख दिया है.

वेट एंड वॉच स्थिति में मस्क
चर्चा यह भी है कि एलन मस्क भारत में लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के बनने तक इंतजार करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने टेस्ला की भारत योजना को लेकर सरकार से कोई बातचीत नहीं की है. वैसे तो चुनाव परिणाम लगभग तय माने जा रहे हैं, लेकिन आखिरी वक्त पर क्या हो जाए नहीं कहा जा सकता. यदि सत्ता परिवर्तन होता है, तो नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति में बदलाव भी संभव है. लिहाजा, मस्क जल्दबाजी के बजाए पूरी तस्वीर साफ होने की प्रतीक्षा में हैं. मस्क नहीं चाहते कि वह जल्दबाजी में कोई करार कर लें, जिसके चलते बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़े. संभव है कि इसी वजह से वह वेट एंड वॉच स्थिति में हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago