होम / ऑटोमोबाइल / टोयोटा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बड़ी छलांग, ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूजर एबेला भारत में लॉन्च

टोयोटा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बड़ी छलांग, ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूजर एबेला भारत में लॉन्च

टोयोटा की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ते कदम को और मजबूत करती है और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मुकाबले को नई धार देने के लिए तैयार नजर आती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देते हुए अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूजर एबेला को लॉन्च करने की घोषणा की है. यह मॉडल टोयोटा की तीन दशक से अधिक की ग्लोबल इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी की विरासत पर आधारित है और भारतीय ग्राहकों को एक भरोसेमंद, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार ड्राइविंग अनुभव देने का वादा करता है.

भारत में टोयोटा की पहली बीईवी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूजर एबेला के साथ भारत के बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) सेगमेंट में औपचारिक एंट्री की है. यह एसयूवी टोयोटा के मल्टी-पाथवे अप्रोच का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन विकल्प देना और भारत के डीकार्बनाइजेशन व एनर्जी सिक्योरिटी लक्ष्यों को सपोर्ट करना है.

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूज़र एबेला को 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी विकल्पों में पेश किया गया है. बड़ा बैटरी पैक 128 kW की पावर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और एक बार चार्ज करने पर 543 किमी तक की ड्राइविंग रेंज (ARAI सर्टिफाइड) देता है. यह कार शहरी इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी उपयुक्त बताई जा रही है.

बोल्ड डिजाइन और प्रीमियम एक्सटीरियर

डिजाइन की बात करें तो अर्बन क्रूजर एबेला में टोयोटा का सिग्नेचर हैमरहेड फ्रंट एक्सप्रेशन, एयरोडायनामिक सिल्हूट, प्रीमियम एलईडी लाइटिंग, डुअल-टोन एक्सटीरियर और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. यह सभी फीचर्स इसे एक मॉडर्न और बोल्ड एसयूवी लुक देते हैं.

लग्जरी और टेक-लोडेड केबिन

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंटीरियर भी खासा प्रीमियम है. इसमें विशाल केबिन, डुअल-टोन फिनिश, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 12 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटें, पैनोरमिक रूफ और JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है. साथ ही यूनिफाइड डिजिटल कॉकपिट में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है.

सुरक्षा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी

सुरक्षा के लिहाज से अर्बन क्रूज़र एबेला में लेवल-2 ADAS, सात एयरबैग, हाई-टेन्साइल बॉडी स्ट्रक्चर और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी में शामिल करते हैं.

चार्जिंग और ओनरशिप में सुविधा

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. i-Connect टेक्नोलॉजी के जरिए रिमोट चार्जिंग, शेड्यूलिंग और बैटरी मॉनिटरिंग की सुविधा भी दी गई है. टोयोटा 8 साल की बैटरी वारंटी, एश्योर्ड बायबैक, बैटरी-एज-ए-सर्विस और आकर्षक फाइनेंशियल स्कीम्स के साथ बेहतर ओनरशिप अनुभव देने पर जोर दे रही है.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO मसाकाज़ू योशिमुरा ने कहा कि ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूज़र एबेला का लॉन्च कार्बन न्यूट्रैलिटी की दिशा में कंपनी के मल्टी-पाथवे अप्रोच को आगे बढ़ाता है. वहीं डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर तादाशी असाज़ुमा ने बताया कि टोयोटा की इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियों ने अब तक वैश्विक स्तर पर 197 मिलियन टन से अधिक CO₂ उत्सर्जन कम करने में योगदान दिया है.

बुकिंग और कलर ऑप्शन

ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूज़र एबेला को 5 मोनोटोन और 4 डुअल-टोन रंगों में पेश किया जाएगा. इसकी बुकिंग 20 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि कीमतों का ऐलान जल्द किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago