✕

होम / ऑटोमोबाइल / VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

रितु राणा 5 months ago

ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता WinFast की सब्सिडरी VinFast Auto India ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV VF MPV7 लॉन्च कर दी है. यह एक 7-सीटर मल्टी-पर्पज वाहन है, जिसे खासतौर पर भारतीय परिवारों की स्पेस और बहुउपयोगी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह एक साल के भीतर कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट लॉन्च है, जो भारत के तेजी से बढ़ते EV बाजार में उसकी मजबूत होती मौजूदगी को दर्शाता है. तो आइए अब हम इसके फीचर्स और कीमत के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

दमदार बैटरी, लंबी रेंज और तेज चार्जिंग

VF MPV7 में 60.13 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार लगभग 517–570 किलोमीटर तक की रेंज देती है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार सिर्फ *30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज* हो जाती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी आसान और सुविधाजनक बनती है.

बड़े परिवारों के लिए खास डिजाइन

भारत में मल्टी-जनरेशन फैमिली को ध्यान में रखते हुए VF MPV7 में थिएटर-स्टाइल 3-रो सीटिंग लेआउट दिया गया है. तीसरी पंक्ति में भी पर्याप्त जगह दी गई है, जिससे वयस्क यात्री भी आराम से बैठ सकते हैं. 

-व्हीलबेस: 2840 मिमी
- लंबाई: 4740 मिमी
- बूट स्पेस: 126 लीटर से बढ़कर 1240 लीटर तक

यह डिजाइन रोजमर्रा के उपयोग से लेकर लंबी यात्राओं तक हर जरूरत को पूरा करता है.

प्रीमियम एक्सटीरियर और मॉडर्न इंटीरियर

VF MPV7 का डिजाइन आधुनिक और आकर्षक है.

- सिग्नेचर V-शेप LED लाइटिंग
- 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील
- स्पोर्टी क्लैडिंग और बड़ा विंडो एरिया

इंटीरियर में मिनिमलिस्ट और प्रीमियम थीम दी गई है, जिसमें ड्यूल-टोन और ऑल-ब्लैक ऑप्शन उपलब्ध हैं. लेदरेट सीट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और स्मार्ट स्टोरेज इसे और आरामदायक बनाते हैं.

एडवांस टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी

इस कार में 10.1-इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ViVi वर्चुअल असिस्टेंट,  मल्टीपल USB पोर्ट्स,  कैंप मोड और स्मार्ट स्टोरेज, ये सभी फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में मजबूत बनाते हैं.

पावरफुल परफॉर्मेंस

VF MPV7 का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 150 kW पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 9 सेकंड से कम में 0–100 किमी/घंटा और  टॉप स्पीड 140 किमी/घंटा है.  यह कार शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद और रिस्पॉन्सिव ड्राइविंग अनुभव देती है.

सेफ्टी के लिए मिलेंगे ये फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इस कार में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

- ABS, EBD, BA
- ESC और ट्रैक्शन कंट्रोल
- 4 एयरबैग
- हिल स्टार्ट असिस्ट और रोल-ओवर मिटिगेशन

साथ ही, कंपनी ने ग्राहकों के भरोसे के लिए एक व्यापक वारंटी पैकेज पेश किया है, जिसमें 3 साल फ्री मेंटेनेंस, 10 साल बैटरी वारंटी, 7 साल व्हीकल वारंटी और 7 साल रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा दी जाएगी.

कीमत और फयदे

विनफास्ट ने MPV 7 की कीमत 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जिससे इसे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी रूप से पेश किया गया है. अपने स्वामित्व पैकेज के तहत, कंपनी तीन साल तक मुफ्त EV चार्जिंग की सुविधा दे रही है, जो मार्च 2029 तक वैध होगी. यह सुविधा उसके V-Green चार्जिंग नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होगी, जिससे शुरुआती खरीदारों के लिए संचालन लागत कम करने में मदद मिल सकती है.

नेटवर्क विस्तार और EV इकोसिस्टम

Vinfast इंडिया के सीईओ तपन घोष ने बताया कि कंपनी भारत में अपने रिटेल और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है. 2025 तक देशभर में 35 शोरूम खोले गए हैं. हाल ही में 50वां टचपॉइंट और 2026 तक 75 शोरूम का लक्ष्य रखा गया है. सर्विस नेटवर्क के तहत 230 से अधिक वर्कशॉप्स स्थापित की जाएंगी, जिससे ग्राहकों को देशभर में बेहतर सपोर्ट मिल सके.

EV अपनाने के लिए खास पहल

कपन घोष ने बताया कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें 31 मार्च 2029 तक फ्री EV चार्जिंग, "ट्रेड गैस फॉर इलेक्ट्रिक" एक्सचेंज प्रोग्राम और 75% तक वैल्यू-अश्योर्ड बायबैक का बेनेफिट दिया जाएगा. ये पहल EV अपनाने को आसान और व्यावहारिक बनाती हैं.

‘मेक इन इंडिया’ पर फोकस

तपन घोष ने बताया कि VF MPV7 को तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट में असेंबल किया जा रहा है, जो “भारत में, भारत के लिए” रणनीति को दर्शाता है. इससे मेक इन इंडिया की पहल को बढ़ावा मिलेगा. यह मॉडल कंपनी के VF 6 और VF 7 के साथ उसकी बढ़ती प्रोडक्ट रेंज का हिस्सा बन गया है. उन्होंने कहा कि VF MPV7 बड़े भारतीय परिवारों के लिए एक आदर्श वाहन है, जो हर सदस्य को पर्याप्त स्पेस और आराम देता है. इसके स्मार्ट फीचर्स हर ड्राइव को आसान बनाते हैं और कंपनी भारत में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

15 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

14 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

7 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

17 hours ago