होम / ऐसा भी होता है / लखीमपुर खीरी की बच्ची का वीडियो देखकर भावुक हो गए Adani, जानें कैसे की इसकी मदद?

लखीमपुर खीरी की बच्ची का वीडियो देखकर भावुक हो गए Adani, जानें कैसे की इसकी मदद?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बच्ची की मदद के लिए गौतम अडानी आगे आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया पर वायरल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक मासूम बच्ची की वीडियो देकखर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) भी कराह उठे. वायरल वीडियो में बच्ची के दुख और तकलीफ को देखकर अब गौतम अडानी ने उसकी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं. इसे लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है.  तो चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है ये बच्ची और अडानी ने कैसे इसकी मदद करेंगे? 

बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है बच्ची
लखीमपुर खीरी के कंधरापुर गांव की रहने वाली लवली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, इस मासूम बच्ची की मां बचपन में ही गुजर गई थी. मां की मौत के बाद पिता सौतेली मां ले आए, तो बच्ची दादा-दादी के पास रहने लगी. अभी बच्ची पढ़ाई कर रही है, लेकिन इस बच्ची को इलाज की जरूरत है, क्योंकि उसका बांया पैर और हाथ दोनों ही बचपन से टेढे़ हैं और परिवार की हालत ऐसी नहीं कि उसका इलाज कराया जा सके.

वायरल हुई वीडियो
इस मासूम बच्ची की हालत गौतम अडानी से देखी नहीं गई और अब उन्होंने उसकी पूरी मदद करने का ऐलान किया है. इस समय में देश के अंदर लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. इस दौरान देश के गांव-देहात से कभी संघर्ष की तो कभी पीड़ा की कई अनोखी कहानियां लोगों तक पहुंच रही हैं. लवली का दर्द भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों तक पहुंचा. इसे लेकर जो पोस्ट की गई, उसमें सवाल किया गया ‘कौन सुनेगा दर्द बचपन का…’, इस सवाल का जवाब खुद गौतम अडानी ने दिया है.

बच्ची का इलाज कराएगी अडानी फाउंडेशन
पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली लवली की पीड़ा को लेकर गौतम अडानी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा है. उनका कहना है, ” एक बेटी का बचपन यूं छिन जाना दुखद है. छोटी सी उम्र में लवली और उसके दादा-दादी का संघर्ष बताता है कि एक आम भारतीय परिवार कभी हार नहीं मानता. अडानी फाउंडेशन यह सुनिश्चित करेगा की लवली को बेहतर इलाज मिले और वो भी बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके. हम सब लवली के साथ हैं. गौतम अडानी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

इसे भी पढ़ें-Electric Car प्रोडक्शन के लिए तैयार Mahindra, इतने हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

73 लाख जरूरतमंद लोगों के लिए काम करती है अडानी की फाउंडेशन 

गौतम अडानी का कारोबारी ग्रुप अडानी फाउंडेशन चलाता है. यह शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों में काम करता है. गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी ने 1996 में अडानी फाउंडेशन की शुरुआत की थी और वह खुद शादी से एक डॉक्टर रही हैं. उनकी फाउंडेशन देश के 19 राज्यों में 5,753 गांव में 73 लाख लोगों के लिए काम करती है. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago