✕

होम / बिजनेस / सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

लोकसभा चुनावों के पांचवें फेज की वोटिंग के चलते 20 मई यानी सोमवार को कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के कई शहरों में 20 मई यानी सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आपके जरूरी काम अटक सकते हैं. अगर आप बैंक संबंधित किसी काम से जाने वाले हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. देख लें कि कहीं सोमवार को आपके शहर में तो बैंक बंद नहीं है. दरअसल लोकसभा चुनावों के पांचवें फेज की वोटिंग 20 मई को होनी है, जिसके चलते कई शहरों में बैंक की छुट्टी होने वाली है. पूरे देश में 7 चरणों में आम चुनाव होने हैं. ऐसे में जिन शहरों में जब मतदान होंगे, वहां बैंकों की छुट्टी होगी.

चुनाव के चलते बैंक रहेंगे बंद

भारत में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव 20 मई को होने हैं. पांचवें चरण में 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल है. ऐसे में इन सभी जगहों पर सोमवार को बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपका कोई काम इस बीच अटका हुआ है तो शनिवार को निपटा सकते हैं. 18 मई को तीसरा शनिवार है, इसलिए इस शनिवार को बैंक खुले हुए हैं.

इन जगहों पर डाले जाएंगे वोट

•    महाराष्ट्र- धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर - मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण
•    बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
•    उत्तर प्रदेश- मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा
•    ओडिशा- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का
•    झारखंड- चतरा, कोडरमा और हजारीबाग
•    पश्चिम बंगाल- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग
•    जम्मू-कश्मीर- बारामूला
•    लद्दाख

इन तारीखों पर भी बंद रहेंगे बैंक

इस महीने 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, लखनऊ, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में और 25 मई को लोकसभा आम चुनाव 2024 के चलते त्रिपुरा, उड़ीसा में बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांक‍ि इस दौरान आप डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल, एटीएम और इंटरनेट के जरिये अपना बैंक से जुड़ा काम कर सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

10 minutes ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

37 minutes ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

55 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

2 hours ago

बड़ी खबरें