✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / विदेश पैसे भेजना हुआ महंगा, सरकारी से लेकर कई निजी बैंकों ने शुल्क बढ़ाए

विदेश पैसे भेजना हुआ महंगा, सरकारी से लेकर कई निजी बैंकों ने शुल्क बढ़ाए

भारत के सरकारी से लेकर कई निजी बैंको ने विदेश में पैसे भेजने पर लगने वाले ट्रांजेक्शन शुल्क में बदलाव किया है.अब विदेश में पैसा भेजने पर अधिक चार्ज देना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपका भी कोई अपना विदेश में है, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल भारत के सरकारी से लेकर कई निजी बैंको ने विदेश में पैसे भेजने पर लगने वाले ट्रांजेक्शन शुल्क में बदलाव किया है. हमारे देश से बड़ी संख्या में लोग विदेश पढ़ने और नौकरी करने जाते हैं. इनमें मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है. ऐसे में अब अगर आप भी अपने किसी बच्चे या रिश्तेदार को विदेश में पैसे भेजना चाहते हैं, तो इसका भार आपकी जेब पर अधिक पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं बैंकों ने शुल्क में क्या बदलाव किए हैं?

पहले कई बैंक नहीं लेते थे शुल्क
भारत से विदेश पैसे भेजने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक स्कीम ‘लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम’ (एलआरएस) चलाता है. इस स्कीम के तहत पढ़ाई और मेडिकल खर्चों के लिए कोई भारतीय 1 साल में 2.5 लाख डॉलर तक की राशि भारत से विदेश भेज सकता है. अब तक इस राशि को भेजने के लिए कई बैंक कोई शुल्क नहीं लेते थे, लेकिन अब अधिकतर बैंकों ने इसमें बढ़ोतरी कर दी है.

एचडीएफसी बैंक  लेगा इतना चार्ज 
 अगर आप भारत से 500 डॉलर यानी 41,650 रुपये विदेश भेजते है, तब एचडीएफसी बैंक में आपको हर ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये और अन्य टैक्स का शुल्क चुकाना होगा. इसी तरह अगर ये राशि 500 डॉलर से ज्यादा है, तो शुल्क 1,000 रुपये+टैक्स चुकाना होगा. विदेश से पैसा मंगवाने पर कोई चार्ज नहीं है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

1000 डॉलर पर प्राप्तकर्ता को मिलेंगे 989 डॉलर
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में विदेश पैसे भेजने के शुल्क अलग-अलग देशों की करेंसी के आधार पर अलग-अलग हैं. हालांकि ये शुल्क पैसे भेजने वाले को नहीं, बल्कि पैसे मिलने वाले को चुकाने होते हैं. एसबीआई के ये शुल्क करेंसी कन्वर्जन रेट से लिंक्ड हैं. अगर आप किसी को 1000 डॉलर यानी 83,300 रुपये भेजना चाहते हैं, तो इस पर एसबीआई का कमीशन 10 डॉलर यानी 833 रुपये बनता है. वहीं, विदेश में पैसा ट्रांसफर की फैसिलिटी देने वाला बैंक भी 1 डॉलर यानी 83.30 रुपये का चार्ज लेगा, ऐसे में प्राप्तकर्ता को 1000 डॉलर की बजाय 989 डॉलर ही मिलेंगे. एसबीआई डॉलर के लिए 10 डॉलर, ब्रिटिश पाउंड के लिए 8 पाउंड, यूरो के लिए 10 यूरो, कनाडाई डॉलर के लिए 10 कनाडाई डॉलर और सिंगापुर के लिए 10 सिंगापुर डॉलर का चार्ज लेता है.

आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक लेगा इतना शुल्क
अगर आपका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है तो आपको विदेश में पैसा ट्रांसफर करने के लिए अलग अलग रकम पर कम से कम 500 और अधिकतम 1500 रुपये शुल्क देना होगा. अगर आप एक दिन में 50,000 डॉलर तक की रकम विदेश भेजते हैं, तब आपको 1 रुपया भी देने की जरूरत नहीं है. वहीं, इससे अधिक राशि 1 दिन में भेजने के लिए आपको ट्रांजेक्शन अमाउंट का 0.0004 प्रतिशत कमीशन देना होगा.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 week ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

1 week ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

28-September-2026

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

28-September-2026

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

25-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

2 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

13 minutes ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

40 minutes ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

58 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago