होम / सक्सेस स्टोरी / रेखा झुनझुनवाला जितनी है इस साइंटिस्ट की नेटवर्थ, नहीं सुना होगा नाम!

रेखा झुनझुनवाला जितनी है इस साइंटिस्ट की नेटवर्थ, नहीं सुना होगा नाम!

भविष्य की कोई तैयारी किये बिना ही उन्होंने साल 1984 में उभरती हुई एक फार्मा कंपनी, डॉक्टर रेड्डी लैब्स जॉइन कर ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Murali Divi, Divi’s लैब के फाउंडर हैं और वह आंध्र प्रदेश के एक छोटे से शहर से संबंध रखते हैं. Divi’s लैब, उन तीन प्रमुख लैब्स में से एक है जो API (Active Pharmaceutical Ingredients) बनाती हैं. अपनी मेहनत से Murali Divi ने एक कंपनी की स्थापना की और आज इस कंपनी की मार्केट कैपिटल की कीमत लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये है. 

भारत-अमेरिका-भारत
Murali Divi के पिता मात्र 10,000 रुपये की पेंशन से 14 लोगों के परिवार का पालन पोषण कर रहे थे. अपने बड़े भाइयों की तरह ही Murali Divi ने भी केमिस्ट की पढ़ाई की थी और फिर साल 1976 में उन्होंने अमेरिका जाकर एक फार्मासिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बहुत सी कंपनियों के साथ काम किया और हर साल लगभग 65,000 डॉलर्स कमाने लगे. इसके बाद उन्होंने वार्नर्स हिंदुस्तान कंपनी जॉइन की जहां उन्हें सिर्फ 250 रुपये मिला करते थे. उन्होंने जल्द ही भारत आने का फैसला किया. 

डॉक्टर रेड्डी लैब्स से की भारत में शुरुआत
भविष्य की कोई तैयारी किये बिना ही उन्होंने साल 1984 में उभरती हुई एक फार्मा कंपनी, डॉक्टर रेड्डी लैब्स जॉइन कर ली. उन्होंने 6 सालों तक वहां काम किया और फिर साल 1990 में Divi’s लैब्स की शुरुआत की. शुरुआत में Divi’s लैब्स ने API बनाने के लिए कमर्शियल प्रक्रियाओं की शुरुआत की थी. साल 1955 में कंपनी ने तेलंगाना में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोली जिसके बाद साल 2002 में विशाखापत्तनम में कंपनी ने अपनी दूसरी यूनिट की शुरुआत की. हैदराबाद आधारित Divi’s लैब्स 10 से ज्यादा जेनेरिक API बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. मार्च 2022 में Divi’s लैब्स ने 88 बिलियन डॉलर्स की कमाई की जानकारी दी थी. 

Murali Divi की पढ़ाई
Murali Divi ने Machilipatnam से PUC की पढ़ाई की है. वह पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे. उन्होंने MIT, मणिपाल अकादमी से अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की थी. उनके जीवन के लिए यह एक फैसला बहुत बड़ा साबित हुआ था. उन्होंने कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज से फार्मेसी में बैचलर की डिग्री प्राप्त की थी. अगर फोर्ब्स की मानें तो Murali Divi की नेटवर्थ लगभग 5.8 बिलियन डॉलर्स है. 
 

यह भी पढ़ें: अब मेट्रो में टोकन से मिलेगी मुक्ति, DMRC लाया नया सिस्टम!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago