होम / सक्सेस स्टोरी / कौन हैं Poonam Gupta? जिन्होंने पेपर की रद्दी से खड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी!

कौन हैं Poonam Gupta? जिन्होंने पेपर की रद्दी से खड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी!

वह इंटरव्यू देने जातीं तो पेपर की रद्दी उनका ध्यान अपनी तरफ खींचती और कुछ समय बाद वह इस पर रिसर्च करने लगीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पिछले कुछ समय के दौरान ही स्टार्टअप्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी हैं और इन स्टार्टअप्स से संबंधित लोगों की सफलता की कहानियां भी अब हमें आमतौर पर सुनने को मिल जाती हैं. पेपर की रद्दी देखकर हमें अक्सर कबाड़ वाले भैया ही याद आते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि पेपर की रद्दी से 800 करोड़ की कंपनी भी खड़ी की जा सकती है, तो क्या आपको विश्वास होगा? आज की कहानी पूनम गुप्ता (Poonam Gupta) की है जिन्होंने पेपर की रद्दी से 800 करोड़ की कंपनी खड़ी की है.

पूनम ने शुरू किया ये बिजनेस
ज्यादातर लोग अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद विदेशों में नौकरी ढूंढने का प्रयास करते हैं और पूनम गुप्ता ने भी यही किया. अपनी पढ़ाई पूरी करके वह स्कॉटलैंड चली गयीं, लेकिन वहां नौकरी तलाशने में उन्हें काफी ज्यादा वक्त लग गया और वह परेशान होने लगीं. लेकिन जब भी वह इंटरव्यू देने जातीं तो पेपर की रद्दी का ढेर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचता और कुछ समय बाद वह पेपर की रद्दी पर रिसर्च करने लगीं. इसके बाद उन्हें पेपर रीसाइक्लिंग (Paper Recycling) के बारे में पता चला और उन्होंने पेपर रीसाइक्लिंग का बिजनेस शुरू करने का विचार किया. 

मात्र एक लाख रुपए में शुरू की कंपनी 
आज से लगभग 20 साल पहले पूनम गुप्ता ने यह बिजनेस मात्र 1 लाख रुपए की लागत से शुरू किया था और आज इसे पीजी पेपर (PG Paper) के नाम से जाना जाता है. 20 सालों पहले मात्र 1 लाख रुपए की लागत से शुरू की गई ये कंपनी आज 800 करोड़ से ज्यादा की कंपनी बन चुकी है. पूनम गुप्ता शादी के बाद ब्रिटेन गईं थीं और उसके बाद उन्होंने वहीँ नौकरी की तलाश शुरू कर दी थी. पूनम के पास ब्रिटेन में काम करने का कोई अनुभव नहीं था और इसीलिए कोई भी कंपनी उन्हें नौकरी देने के लिए तैयार नहीं थी और इसके बाद स्कॉटलैंड सरकार के प्लान के तहत पूनम गुप्ता को 1 लाख रुपयों का फंड मिला था और इसी फंड की मदद से पूनम गुप्ता (Poonam Gupta) ने अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. 

पूनम गुप्ता की शिक्षा
पूनम गुप्ता ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से इकॉनोमिक ऑनर्स की शिक्षा प्राप्त की है और इसके बाद उन्होंने MBA भी किया है. साल 2002 में पूनम गुप्ता की शादी पुनीत गुप्ता से हुई थी. फिलहाल पूनम गुप्ता स्कॉटलैंड में ही रहती हैं और पीजी पेपर (PG Paper) की शुरुआत पूनम गुप्ता ने साल 2003 में की थी और फिलहाल इस कंपनी की कीमत 800 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है.
 

यह भी पढ़ें: Group 108 के इस कदम से बदलेगा नोएडा का IT/ITES सेक्टर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

7 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

3 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

5 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

10 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

5 hours ago