होम / सक्सेस स्टोरी / 2022 में 16 साल की लड़की ने शुरू की ये AI कंपनी, आज 100 करोड़ से ज्यादा है कीमत!

2022 में 16 साल की लड़की ने शुरू की ये AI कंपनी, आज 100 करोड़ से ज्यादा है कीमत!

‘मायामी टेक वीक (Miami Tech Week)’ में 16 साल की प्रांजलि अवस्थी के AI स्टार्टअप Delv.AI ने काफी तारीफें बटोरी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कम से कम उम्र में एक सफल कारोबारी बनकर ढेर सारे पैसे कमाने का सपना हम सभी ने कभी न कभी जरूर देखा होगा. लेकिन बहुत कम बार ही ऐसा होता है जब किसी का यह सपना सच होता है. दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी की दुनिया है जो बहुत ही तेज रफ्तार से बदल रही है. 16 साल की प्रांजलि अवस्थी के लिए लगातार तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना AI स्टार्टअप लेकर आगे आना आसान तो बिलकुल नहीं था. 

पिता से मिली प्रेरणा
हाल ही में आयोजित हुए ‘मायामी टेक वीक (Miami Tech Week)’ में 16 साल की प्रांजलि अवस्थी के AI स्टार्टअप Delv.AI ने काफी तारीफें बटोरी हैं. प्रांजलि ने अपने स्टार्टअप के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि उन्होंने इसकी शुरुआत जनवरी 2022 में की थी और उसके बाद उन्हें फंडिंग के रूप में 4 लाख 50 हजार डॉलर्स यानी लगभग 3.7 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे. प्रांजलि ने अपनी उद्यमी यात्रा के लिए अपने पिता को ही प्रेरणा का प्रमुख स्त्रोत बताया है. Delv.AI. के लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर 10 प्रोफेशनल्स की एक टीम के बारे में भी जिक्र किया गया है. आइये Delv.AI और प्रांजलि की यात्रा के बारे में जानते हैं. 

प्रांजलि की यात्रा
प्रांजलि को बचपन से ही टेक्नोलॉजी में काफी रूचि थी और इस रूचि की वजह थे उनके पिता जो खुद एक इंजिनियर हैं और वह स्कूलों में कंप्यूटर साइंस की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहते हैं. पिता द्वारा टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की बदौलत प्रांजलि ने अपनी कोडिंग की यात्रा सिर्फ 7 साल की उम्र में शुरू की और अपनी आगे की यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी. जब प्रांजलि सिर्फ 11 साल की थीं, तब उनके परिवार को नए मौकों की तलाश में अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) शहर जाना पड़ा. फ्लोरिडा में प्रांजलि को कंप्यूटर साइंस और प्रतियोगी गणित की क्लासेज में पढने का मौका मिला. 13 साल की उम्र में प्रांजलि को फ्लोरिडा अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी की रिसर्च लैब्स में इंटर्नशिप का मौका मिला और यहीं से प्रांजलि ने उद्यम की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए. 

क्या करता है Delv.AI?
Delv.AI के काम के बारे में बात करते हुए प्रांजलि अवस्थी बताती हैं कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रिसर्चर्स द्वारा किया जा सकता है. Delv.AI की मदद से रिसर्चर्स ऑनलाइन मौजूद कंटेंट में से अपनी जरूरत का कंटेंट आसानी से ढूंढकर निकाल सकते हैं. ऑन-डेक (On Deck) और विलेज ग्लोबल (Village Global) जैसे प्लेटफॉर्म्स से प्रांजलि के इस स्टार्टअप को लगभग 3.7 करोड़ रुपयों की फंडिंग प्राप्त हो चुकी है और फिलहाल Delv.AI की कीमत 12 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 100 करोड़ रुपए बतायी जा रही है. 
 

यह भी पढ़ें: Suzlon Energy: इजरायल युद्ध की वजह से आई गिरावट या बात कुछ और है?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

7 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

3 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

5 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

10 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

5 hours ago