होम / सक्सेस स्टोरी / पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कहते हैं कि अगर टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल जान लिया जाए तो ये आपकी जिंदगी संवारने का दम रखती है. इसी टेक्नोलॉजी के माध्यम से कई युवा आज नई बुलंदियों को हासिल कर रहे हैं. ऐसे ही एक युवा शख्स हैं हल्द्वानी के अंशु बिष्ट (Anshu Bisht), जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए ना सिर्फ गेमिंग को फुलटाइम करियर की तरह अपनाया बल्कि आज वह भारत की गेमिंग इंडस्ट्री में एक बडा नाम हैं. गेमिंग को करियर की तरह अपनाकर सफलता हासिल करने वाले अंशु को गेमिंग की दुनिया में लोग गेमरफ्लीट (GamerFleet) के नाम से भी जानते हैं. गेमर होने के साथ ही अंशु कंटेन्ट क्रिएटर और लाइव स्ट्रीमर भी हैं. आइए आपको बताते हैं अंशु की अनसुनी कहानी

Jio ने बदली दुनिया 

आज लाखों फॉलोवर्स के साथ आगे बढ़ते जा रहे अंशु के पास महज कुछ साल पहले एक गेमिंग सेटअप खरीदने तक के पैसे नहीं थे. उनका गेमिंग का यह सफर तब शुरू हुआ जब वह अपनी ग्रैजुएशन के पहले साल में थे. उसी समय लॉन्च हुए Jio ने कम पैसे में असीमित इंटरनेट का प्लान ऑफर करना शुरू कर दिया था और यह अंशु के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं था. उस दौरान अंशु ने उन गेमर्स के वीडियो देखने शुरू कर दिये जो यूट्यूब पर अपने वीडियो डाल कर लोकप्रियता और पैसे दोनों कमा रहे थे. बस यहीं से अंशु के लिए करियर का एक नया रास्ता खुल गया.

ट्यूशन पढ़ाकर बचाए पैसे 

अंशु एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और उनके पिता बस कंडक्टर की नौकरी करते हैं. अंशु के अनुसार उनके पिता की मासिक आय 5 से 6 हजार रुपये के बीच थी. परिस्थितियों को देखते हुए अंशु के पिता उनके लिए एक कम्यूटर सेटअप खरीदने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन अंशु ने इसके लिए एक अलग रास्ता चुन लिया था. अंशु ने अपने घर पर ही बच्चों को गणित (Math) का ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और उससे मिलने वाले पैसों को वो अपने लिए गेमिंग कम्यूटर खरीदने के जोड़ने लगे. पूरा एक साल पैसे जोड़ने के बाद आखिरकार अंशु ने एक सेकंड हैंड कम्यूटर खरीद लिया.

Delhi Liquor Scam: क्या केजरीवाल की मुश्किलों की ये तो बस शुरुआत है?

परिवार के दबाव में की नौकरी 

कम्यूटर सेटअप मिल जाने के बाद अब अंशु के लिए संभावनाओं के सभी द्वार खुल चुके थे. अंशु ने गेम खेलते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू कर दिया. बतौर नए गेमर अंशु के लिए यूट्यूब पर सब्सक्राइबर जुटा पाना आसान नहीं था, हालांकि अंशु इस दिशा में लगातार डटे रहे और बेहतर गेमिंग वीडियो अपलोड करते रहे. कुछ समय के बाद अंशु ने अपने चैनल के जरिये थोड़ी कमाई भी करनी शुरू कर दी जो उनके वीडियो पर आए व्यूज पर निर्भर करती थी. यूट्यूब के जरिये कमाई होने के बावजूद अंशु के परिवारजन उनकी इस करियर चॉइस को लेकर संतुष्ट नहीं थे. इस बीच परिवार के दबाव के चलते उन्हें दिल्ली जाकर एक नौकरी भी करनी पड़ी.

Covid लॉकडाउन ने बदले हालात 

नौकरी करते हुए गेमिंग कर पाना अंशु के लिए कठिन साबित हो रहा था. कोरोना महामारी के चलते लगे पहले लॉकडाउन के दौरान अंशु अपने घर हल्द्वानी वापस आ गए और तब उन्होंने वापस से गेमिंग को अधिक समय देना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें चैनल पर व्यूवर्स की संख्या भी बढ़ने लगी. इस बीच अंशु ने अपनी नौकरी छोड़ दी और गेमिंग को फुलटाइम अपना लिया. अंशु बीते 7 साल से लगातार गेमिंग कर रहे हैं और यूट्यूब व्यूज के साथ ही उनके चैनल पर मेम्बरशिप के जरिये उन्हें अच्छी कमाई भी हो रही है. 

पीएम मोदी से कर चुके हैं मुलाकात

अंशु बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं. अंशु ज्यादातर Minecraft गेम्स पर वीडियो बनाते हैं. इस से पहले पीएम मोदी की उपस्थिति में अंशु बिष्ट नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में भी शिरकत कर चुके हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था. इन में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गेमर क्रिएटर अंशु बिष्ट यानि गेमर फ्लीट (GamerFleet) भी शामिल थे. 

अंशु बिष्ट की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंशु बिष्ट की अनुमानित कुल संपत्ति 1 मिलियन डॉलर है. गेमरफ्लीट (GamerFleet) अपने चार चैनलों पर YouTube एड से अपना अधिकांश पैसा कमाता है. इसलिए, वह अपनी आय के सभी स्रोतों से सालाना 1 मिलियन डॉलर तक कमाते हैं, अंशु को बाइक और कार पसंद हैं. उनके पास पोर्श कैरेरा 911 (Porche 911 Carrera Super Sports, एक टाटा हैरियर (Tata Harrier), महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और एक केटीएम ड्यूक 350 (KTM Duke 350) बाइक है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023

मुज्जफरनगर के अजीत का सिलीकॉन वैली में बजता है डंका, ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

जिन दो कंपनियों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक ने 2016 में NASDAQ पर सबसे शानदार टेक IPO निकाला था.

27-November-2023


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

7 hours ago