✕

होम / बिजनेस / आपकी सेहत से खिलवाड़ और नहीं! अब चिप्स में पाम ऑयल का इस्तेमाल होगा बंद

आपकी सेहत से खिलवाड़ और नहीं! अब चिप्स में पाम ऑयल का इस्तेमाल होगा बंद

पेप्सिको अमेरिका में हार्ट हेल्दी ऑयल का इस्तेमाल स्नैक्स बनाने में काम करती है, लेकिन भारत में सस्ते पॉम ऑयल से प्रोडक्ट्स बनाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लेज चिप्स (Lay's Chips) बनाने वाली कंपनी पेप्सिको ने अपने चिप्स में पाम ऑयल का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है. पेप्सिको ने भारत में बिकने वाले लेज चिप्स में पाम तेल एवं पामोलीन की जगह सूरजमुखी और पामोलीन के मिक्सचर का ट्रायल शुरू कर दिया है. कंपनी ने यह फैसला भारत में पैकेज्ड फूड में अनहेल्दी मानी जानी वाले सस्ती सामग्री के इस्तेमाल पर आलोचना के बाद लिया है. पेप्सिको फिलहाल भारत में लेज ब्रांड नाम से बिकने वाली चिप्स में पाम तेल और पामोलीन के मिक्सचर का इस्तेमाल करती है.

सूरजमुखी तेल का होगा इस्तेमाल

आलोचना के बाद पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हमने लेज चिप्स में पाम तेल और पामोलीन की जगह सूरजमुखी एवं पामोलीन के मिक्सचर के इस्तेमाल का ट्रायल एक साल पहले शुरू कर दिया है. आने वाले समय में भारत में भी सूरजमुखी एवं पामोलीन के मिक्सचर में पकाए चिप्स का ही इस्तेमाल होगा. साथ ही कहा, हम भारत में अपने स्नैक्स में नमक की मात्रा को 1.3 मिलीग्राम सोडियम प्रति कैलोरी से भी कम करने पर काम कर रहे हैं.

क्या Apple से विदा होने वाले हैं Tim Cook, कौन संभालेगा कंपनी की कमान?

अमेरिका में हार्ट हेल्दी ऑयल का इस्तेमाल

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में प्रमुख स्नैक्स और पेय पदार्थ निर्माता पेप्सिको अपने लेज चिप्स के लिए सूरजमुखी, मक्का और कैनोला तेल जैसे तेलों का उपयोग करती है जो हार्ट के लिए नुकसानदेह नहीं होते. अपनी अमेरिकी वेबसाइट पर कंपनी कहती है कि हमारे चिप्स ऐसे तेलों में पकाए जाते हैं जिन्हें दिल के लिए स्वस्थ माना जा सकता है. 

भारत में धड़ल्ले से हो रहा है पॉम ऑयल का इस्तेमाल

भारत में तमाम फूड ब्रैंड्स, चाहे वे साल्टी स्नैक्स, बिस्किट, चॉकलेट, नूडल्स, ब्रेड्स या आइसक्रीम समेत अन्य खाद्य पदार्थों के हों, इनमें पॉम ऑयल का जबरदस्त इस्तेमाल होता है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा पाम आयातक देश है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में दुनिया का 23% पॉम ऑयल भारत ने आयात किया, जबकि दूसरे नंबर पर चीन (11.4%), तीसरे पर पाकिस्तान (7.47%) और चौथे पर अमेरिका (4.75%) है. भारत पाम ऑयल इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से आयात करता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

9 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

10 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

10 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

10 hours ago

बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

10 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

9 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

12 hours ago