होम / सक्सेस स्टोरी / किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपने आज तक बहुत सफलता की कहानी सुनी होंगी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सख्स की सक्सेस स्टोरी बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप यकीनन अपने होश खो बैठेंगे. जी हां, हम बात कर रहे है, पी.पी रेड्डी की, जिन्होंने किसान परिवार से होते हुए अपने बलबूते पर भी करोड़ो की कंपनी को खड़ा कर दिया. लेकिन आपको लगता होगा कि पीपी रेड्डी को उनका कारोबार विरासत में मिला है, तो आप बिल्कुल गलत हैं. साधारण किसान परिवार में जन्में रेड्डी अपने माता-पिता के वह पांचवीं संतान हैं.

दूर-दूर तक नहीं था बिजनेस से नाता

पीपी रेड्डी से पहले उनके परिवार में किसी ने बिजनेस नहीं किया था. साल 1989 में रेड्डी ने अपने बूते एक बड़ी छलांग लगाई. सिर्फ दो कर्मचारियों के साथ उन्‍होंने मेघा इंजीनियरिंग एंटरप्राइजेज की नींव रखी. पिछले 34 साल में उनकी कंपनी ने आसमान की ऊंचाइयां छुई हैं. इसके कारण पीपी रेड्डी अब देश के सबसे अमीर बिजनेस टाइकून में गिने जाते हैं. 13 फरवरी, 2024 तक मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (MEIL) की मार्केट वैल्‍यू 67,500 करोड़ रुपये थी. इसने 2023 में 22.1% ग्रोथ दर्ज की.

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं रेड्डी

पीपी रेड्डी का जन्म 1953 में तेलंगाना के एक किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने 1976 में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्‍होंने एक कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया. 1989 में उन्होंने एमईआईएल की स्थापना की. कंपनी ने तब से तेजी से विकास किया है. अब यह भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनियों में से एक बन गई है.

जल्द खत्म होगा Tesla Robotaxi का इंतजार, इस दिन लॉन्च होगी टैक्सी

कहां से की शुरुआत?

छोटे पाइपों से शुरुआत करके, कंपनी भारत की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना बनाने के लिए आगे बढ़ी. कंपनी, जो मूल रूप से छोटे पाइप बनाती थी, सड़कों, बांधों और प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क के साथ-साथ लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए आगे बढ़ी. तब से कंपनी ने खुद को बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया है. पीपी रेड्डी की कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निर्माण किया है. 

आलीशान हवेली में रहते हैं रेड्डी

पीपी रेड्डी की कंपनी ने तेलंगाना में कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया. इसका मूल्य 14 अरब डॉलर है. 'नदी का विस्तार' के रूप में जानी जाने वाली यह परियोजना गोदावरी नदी पर स्थित है. इससे 13 जिलों में 18.26 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई होती है. रेड्डी हैदराबाद में डायमंड हाउस नाम की एक आलीशान हवेली में रहते हैं. इसमें ऐशो आराम की हर वस्‍तु है. उनके पास एक निजी गोल्फ कोर्स भी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023

मुज्जफरनगर के अजीत का सिलीकॉन वैली में बजता है डंका, ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

जिन दो कंपनियों के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक ने 2016 में NASDAQ पर सबसे शानदार टेक IPO निकाला था.

27-November-2023


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago