होम / कोर्ट कचहरी / केजरीवाल की जमानत रोकने के लिए आज मास्टर स्ट्रोक खेलेगी ED, पहली बार होगा ऐसा 

केजरीवाल की जमानत रोकने के लिए आज मास्टर स्ट्रोक खेलेगी ED, पहली बार होगा ऐसा 

सुप्रीम कोर्ट कल अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुना सकता है. केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलों का अंत होता नजर नहीं आ रहा है. कथित शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कल यानी शुक्रवार को केजरीवाल के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट दायर कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि चार्जशीट में पहली बार केजरीवाल को आरोपी बनाया जाएगा. बता दें कि ED ने इस मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. तब से वह सलाखों के पीछे हैं. निचली अदालत के साथ-साथ हाई कोर्ट से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. 

चार्जशीट की टाइमिंग अहम 
ED द्वारा केजरीवाल के खिलाफ कल दायर की जाने वाली चार्जशीट की टाइमिंग बेहद अहम है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुनाएगा और उसी दिन ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री को आरोपी बनाएगी. प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ED की ताजा चार्जशीट में केजरीवाल के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है. लेकिन केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - Ola-Uber की मुश्किलें बढ़ाने वाली है Paytm, लेकिन आपको होगा फायदा; जानें कैसे

सिसोदिया भी हैं जेल में
वैसे, ED के वकील मौखिक रूप से कोर्ट में केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता और सरगना बता चुके हैं, लेकिनचार्ज शीट में उन्हें आरोपी बनाया जाना अलग बात है. कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में केजरीवाल के अलावा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं. जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह 4 महीने की जेल के बाद बाहर आ चुके हैं. अदालत ने हाल ही में उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है. 

ED का पक्ष होगा मजबूत
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान ऐसा लगा कि उन्हें राहत मिल सकती है. अदालत ने कहा था कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, वह आदतन अपराधी नहीं. चूंकि, लोकसभा चुनाव पांच साल बाद आता है, इसलिए प्रचार के लिए उन्हें अंतरिम जमानत देने पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या केजरीवाल को राहत मिलेगी? माना जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई से पहले ही ED ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है. जानकारों का मानना है कि इससे सुप्रीम कोर्ट में ED का पक्ष मजबूत हो सकता है और ऐसे में केजरीवाल की जमानत की आस टूट सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago