होम / कोर्ट कचहरी / कब तक सलाखों के पीछे रह सकते हैं Kejriwal के कुमार? बेल के लिए कोर्ट पहुंचे बिभव

कब तक सलाखों के पीछे रह सकते हैं Kejriwal के कुमार? बेल के लिए कोर्ट पहुंचे बिभव

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के PA को गिरफ्तार कर लिया है. स्वाति मालीवाल ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से मारपीट के आरोपी अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार (Arvind Kejriwal PA Bibhav Kumar) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज यानी शनिवार को पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए दोपहर 12:40 बजे सिविल लाइंस थाने ले आई. उधर, कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. माना जा रहा है कि उनकी याचिका पर आज ही सुनवाई हो सकती है. बता दें कि स्वाति 13 मई को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके सरकारी आवास गई थीं, जहां उनके साथ बदसलूकी हुई. स्वाति ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के PA ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की. 

CM आवास से किया अरेस्ट
स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में बिभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था और आज उन्हें CM आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने 17 मई को रात 12 बजे के आसपास AIIMS में स्वाति मालीवाल का मेडिकल भी करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है. रिपोर्ट के अनुसार, मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान मिले हैं. वहीं, बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने बताया है कि 13 मई को CM हाउस में क्या हुआ था. 

आप ने बताया BJP की साजिश
उधर, आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले को BJP की साजिश करार दे रही है. पार्टी लीडर आतिशी का कहना है कि स्वाति मालीवाल केस में भी भाजपा पुराने फार्मूले का इस्तेमाल कर रही है. उनके मुताबिक, स्वाति के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक केस दर्ज किया है और इसी केस को हथियार बनाकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल के साथ किस-किसकी बातचीत हुई. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से स्वाति भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं.

किस धारा में कितनी सजा? 
स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास, महिला के खिलाफ आपराधिक बल के इस्तेमाल सहित IPC की धारा 354, 506, 509, 323 के तहत केस दर्ज किया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि केजरीवाल के PA को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें कितनी सजा होगी. IPC की धारा 354 किसी भी स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाने से जुड़ी है. इसमें दोषी व्यक्ति को 1 से 5 साल तक की जेल हो सकती है. साथ ही अदालत दोषी पर जुर्माना भी लगा सकती है. IPC की धारा 506 आपराधिक धमकी से संबंधित है. इसमें दोषी को 2 साल की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है. IPC की धारा 509 महिला को अपमानित करना, गलत इशारे या हरकत करने से जुड़ी है. इसमें अधिकतम 2 साल की कैद या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है. जबकि धारा 323 किसी भी शख्स को जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है. इसमें दोषी पाए जाने पर एक साल की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

51 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

59 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago