होम / कोर्ट कचहरी / Liquor Scam: केजरीवाल ही नहीं पूरी पार्टी मुश्किल में, आरोपी बनने से AAP पर क्या होगा असर?

Liquor Scam: केजरीवाल ही नहीं पूरी पार्टी मुश्किल में, आरोपी बनने से AAP पर क्या होगा असर?

प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ही नहीं उनकी पूरी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया कि उसने आम आदमी पार्टी (AAP) को शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी बनाया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब करप्शन के मामले में किसी राष्ट्रीय पार्टी को आरोपी बनाया गया है. 

इसलिए बनाया आरोपी
शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इसी दौरान, ED ने अदालत को बताया कि दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को शराब नीति घोटाले में आरोपी बनाया गया है. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आज चार्जशीट दायर की जा रही है और AAP को आरोपी बनाया गया है. 
दरअसल, ED का आरोप है कि 'साउथ ग्रुप' द्वारा प्रदान की गई 100 करोड़ रुपए की रिश्वत में से 45 करोड़ का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया था.

हवाला के जरिए मिली रिश्वास
ASG राजू ने आज कोर्ट को बताया कि रिश्वत हवाला के माध्यम से भेजी गई थी. प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है, जिसमें तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता (K Kavitha) भी शामिल हैं. ED ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. कुछ दिन पहले ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा. इसी मामले में पिछले साल मार्च में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया गया था. वह अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं.

ऐसे बढ़ेगा AAP का संकट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरोपी बनाए जाने से 'आम आदमी पार्टी' बड़ी मुश्किल में पड़ सकती है. पार्टी की संपत्ति, बैंक, अकाउंट से लेकर मान्यता तक पर संकट के बदल मंडरा सकते हैं. वहीं, ईडी ट्रायल कोर्ट में केजरीवाल के खिला चार्जशीट दायर करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जांच एजेंसी केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता और सरगना बताते हुए चार्जशीट दायर करेगी. इसमें केजरीवाल के साथ-साथ के. कविता का नाम भी शामिल हो सकता है. बता दें कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी स्वाति मालीवाल के आरोपों से पहले ही मुश्किलों में फंस गई है और अब ED के कदम से उनकी मुश्किलों में इजाफा होना लाजमी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026

ईडी ने I-PAC के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले में किया गिरफ्तार

ईडी की यह गिरफ्तारी कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की परतें खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. एजेंसी इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क के विस्तार को समझने की कोशिश कर रही है.

14-April-2026

फर्जी बीमा पॉलिसी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, NIC के CMD समेत कर्मचारियों को आरोपी बनाने का आदेश

यह फैसला बीमा क्षेत्र में जवाबदेही तय करने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

03-April-2026

हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट पर FIR दर्ज, अवैध लेजर लाइट और सुरक्षा चिंताओं के आरोप

बताया जा रहा है कि NDTV से जुड़े इस कार्यक्रम की खबर पहले NDTV Profit की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई थी, लेकिन बाद में वह खबर वहां से हटा दी गई और लिंक खोलने पर “404 Something Went Wrong” दिखने लगा. 

31-March-2026

अनिल अंबानी ने अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी पर किया मानहानि केस

यह मामला मीडिया, कॉरपोरेट जगत और कानून के बीच संतुलन को लेकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

31-March-2026


बड़ी खबरें

कमजोर शुरुआत के संकेत, ग्लोबल तनाव और महंगे तेल के बीच क्या टिकेगी बाजार की तेजी?

सोमवार को निफ्टी 122 अंकों की तेजी के साथ 24,119 पर और सेंसेक्स 356 अंकों की बढ़त के साथ 77,269 पर बंद हुआ.

1 hour ago

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

40 minutes ago

सोने में निवेश का डिजिटल दौर शुरू, NSE ने लॉन्च किए EGRs

यह प्लेटफॉर्म ज्वैलर्स, रिफाइनर्स, ट्रेडर्स और बड़े संस्थागत निवेशकों के साथ-साथ रिटेल निवेशकों के लिए भी फायदेमंद है.

26 minutes ago

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

17 hours ago

AABL का केरल में बड़ा विस्तार, SDF इंडस्ट्रीज का ₹30.85 करोड़ में अधिग्रहण

कंपनी के कई लोकप्रिय ब्रांड जैसे Lemount White Brandy, Lemount Black Rum, Jamaican Magic Rum और Mood Maker Brandy, जो अभी थर्ड-पार्टी के जरिए बॉटल होते हैं, अब इन-हाउस शिफ्ट किए जाएंगे.

18 hours ago