होम / अप्वाइंटमेंट / ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा
ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा
प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago
ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने प्रिंस मिश्रा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त किया है. उनके पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 14 साल से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वह प्राइम वीडियो के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने क्रिएटिव स्ट्रैटेजी, ब्रांड बिल्डिंग और कंटेंट मार्केटिंग से जुड़े काम संभाले.
अपने करियर के दौरान मिश्रा ने कंटेंट लॉन्च और इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कैंपेन पर भी काम किया है. ZEE5 में अपनी नई भूमिका में वह प्लेटफॉर्म की ब्रांड पहचान को मजबूत करने, उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव बढ़ाने और इसके विविध कंटेंट पोर्टफोलियो को दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर ध्यान देंगे.
कंपनी के मुताबिक, ZEE5 अपनी विकास यात्रा के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में मिश्रा की भूमिका प्लेटफॉर्म की ब्रांड रणनीति और दर्शकों के साथ उसके जुड़ाव को और मजबूत करने की होगी.
टैग्स