✕

होम / कोर्ट कचहरी / महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में वांछित आरोपी अभिषेक कुमार को दुबई से भारत पहुंचने के बाद गिरफ्तार किया है. CBI ने उसे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद हिरासत में लिया.

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है. जांच में कथित तौर पर बेटिंग पैनल्स के समन्वय, फंड की वसूली और इन गतिविधियों से अर्जित रकम से दुबई में अचल संपत्तियां हासिल करने में उसकी भूमिका सामने आई है.

गिरफ्तारी के बाद सामग्री जब्त

CBI ने अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकाने पर तलाशी ली, जिसमें कुछ सामग्री जब्त की गई. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में जब्त सामग्री से बेटिंग ऑपरेशन में उसकी कथित भूमिका और मामले के अन्य आरोपियों, जिनमें सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी शामिल हैं, के साथ उसके संबंधों के संकेत मिले हैं.

गिरफ्तारी के बाद कुमार को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने CBI को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दी. इसके बाद उसे रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल

महादेव बेटिंग ऐप मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज 13 FIR को पहले CBI को ट्रांसफर कर दिया था. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी मामले की जांच कर रही है.

CBI अब तक इस मामले में 100 आरोपियों के खिलाफ आठ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इनमें महादेव बेटिंग ऐप के कथित मुख्य प्रमोटर्स, पैनल ऑपरेटर्स, हवाला ऑपरेटर्स और छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ लोक सेवक शामिल हैं.

सात रेड कॉर्नर नोटिस जारी

जांच के तहत अब तक सात रेड कॉर्नर नोटिस और दो प्रत्यर्पण प्रस्ताव भी जारी किए जा चुके हैं. महादेव ऐप के कथित प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अभी भी फरार हैं. CBI मामले में आरोपियों की भूमिका, कथित बेटिंग नेटवर्क, फंड के लेनदेन और उससे जुड़ी संपत्तियों की भी जांच कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

04-November-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

02-November-2026

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

29-October-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago