✕

होम / कोर्ट कचहरी / कौन हैं Swati Maliwal के समर्थन में उतरे नवीन जयहिंद, AAP से क्या है नाता? 

कौन हैं Swati Maliwal के समर्थन में उतरे नवीन जयहिंद, AAP से क्या है नाता? 

स्वाति मालीवाल मामले में नवीन जयहिंद की एंट्री हो गई है. उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ FIR की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले पर स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद (Swati Maliwal Ex Husband Naveen Jaihind) भी इस मामले में खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने यहां तक कहा है कि स्वाति की जान को खतरा है और अगर स्वाति उनसे मदद मांगती हैं तो वह जरूर सहायता करेंगे. उधर, भाजपा ने इस घटना को मुद्दा बनाकर केजरीवाल पर हमले तेज कर दिए हैं.  

केजरीवाल पर हो FIR
स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है. उन्होंने AAP लीडर और सांसद संजय सिंह को केजरीवाल का तोता बताते हुए कहा कि उन्हें घटना के बारे में पहले से पता था. नवीन जयहिंद ने कहा आगे कहा कि स्वाति के साथ हुई घटना खतरनाक है. इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, क्योंकि यह घटना उनके घर पर हुई थी. बता दें कि स्वाति ने सोमवार को आरोप लगाया था कि केजरीवाल के PA ने उनके साथ मारपिटाई की है.

संजय सिंह को सब पता था
नवीन जयहिंद ने कहा कि स्वाति मालीवाल की जान खतरे में है, उन्हें धमकी दी गई है. नवीन ने आगे कहा कि स्वाति को चुप नहीं कराया जा सकता, इसलिए उस पर दबाव डाला जा रहा है. इस मामले में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और महिला आयोग को कार्रवाई करना चाहिए. संजय सिंह पर हमला बोलते हुए जयहिंद ने कहा कि संजय किस तरह से राज्यसभा गए हैं, ये वह अच्छे से जानते हैं. वह केवल केजरीवाल के 'तोते' हैं और उनके इशारे पर काम करते हैं. उन्हें पहले ही पता था कि सीएम हाउस में स्वाति के साथ मारपीट होगी. 

AAP का हिस्सा थे नवीन
स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भी पहले आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी. नवीन 'जयहिंद सेना' नाम से एक पार्टी चलाते हैं. स्वाति मालीवाल और जयहिंद दोनों अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन का हिस्सा थे. इसके बाद ही दोनों की शादी हुई, मगर बाद में दोनों ने तलाक ले लिया. नवीन जयहिंद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की थी. नवीन AAP की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष थे. AAP ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से टिकट भी दिया था. 

इतने लाख की है संपत्ति
चुनावी हलफनामे में नवीन जयहिंद ने बताया था कि उनके पास केवल 3 लाख रुपए की संपत्ति है. कैश के नाम पर उस समय उनके पास महज 1000 रुपए थे. जयहिंद ने बताया था कि उनके SBI के खाते में करीब 3 हजार और Axis बैंक के खाते में 55,000 रुपए जमा हैं. उन्होंने Aviva Life Insurance और Aegon Reliagre Insurance की दो बीमा पॉलिसी की जानकारी भी दी थी. नवीन के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1,89,924 रुपए के ज्वेलरी है, लेकिन कोई कार नहीं है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

5 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

4 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

5 hours ago